×

IND vs SA ICC World Cup 2023: विराट कोहली का बर्थडे पर स्पेशल शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा किया 326 रन का स्कोर

IND vs SA ICC World Cup 2023:आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में विराट और अय्यर की जबरदस्त पारी

Kalpesh Kalal
Published on: 5 Nov 2023 12:34 PM GMT (Updated on: 5 Nov 2023 12:56 PM GMT)
ICC World Cup 2023
X

 ICC World Cup 2023 (Photo: Social Media)

IND vs SA ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले खेलकर 326 रन का स्कोर खड़ा किया।

कोहली के 49वें शतक के दम पर भारत के बल्लेबाजों का जलवा

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर ऐतिहासिक शतक और श्रेयस अय्यर की 77 रनों की पारी की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य दिया है।

रोहित शर्मा ने दी भारत को धमाकेदार शुरुआत

ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच में दूसरी ही गेंद पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने यहां पर आते ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने केवल केवल 27 गेंद में ही 50 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा प्रचंड लय में लग रहे थे, जो मानो आज अफ्रीकी गेंदबाजों की कुटाई करने की ठान को आए थे। लेकिन पारी के छठे ओवर में रोहित शर्मा के तूफान को कगिसो रबाडा ने रोक दिया। जहां उन्होंने 5.5 ओवर में टीम के 62 रन के स्कोर पर चलता किया। हिटमैन ने केवल 24 गेंद में 6 चौके और 2 छक्कों से 40 रन बनाए। इसके बाद बर्थडे बॉय विराट कोहली ने आते ही चौके पर चौके लगाने शुरू कर दिए।

तीसरे विकेट के लिए अय्यर-कोहली की जोड़ी ने की 134 रन की साझेदारी

शुभमन गिल और विराट कोहली टीम इंडिया की पारी सेंचुरी की तरफ ले जा रहे थे, तभी 11वें ओवर में केशव महाराज की खतरनाक फिरकी ने गिल को फंसा दिया। जिन्होंने गिल की डंडिया बिखेर दी। भारत को 93 रन पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 24 गेंद में 23 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद श्रेयस अय्यर खेलने आए। अय्यर शुरुआत से ही काफी दबाव में दिखे। अय्यर पर दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी तरह से रोक लगायी। एक वक्त श्रेयस 35 गेंद में 12 के स्कोर पर खेल रहे थे। लेकिन यहां से ड्रेसिंग रूम से जो मैसेज आया, उसके बाद अय्यर ने अपना गियर बदला। वो अब खुलकर शॉट्स खेलने लगे। इसी बीच विराट कोहली ने विराट कोहली ने 67 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। तो कुछ ही देर में अय्यर ने केवल 64 गेंद में 50 रन बना डाले।

कोहली ने जड़ा 49वां शतक, भारत ने खड़ा किया 326/5 का स्कोर

विराट कोहली ने अय्यर का साथ दिया तो वहीं श्रेयस लगातार तेजी के साथ रन बनाते रहे। आखिरकार कोहली-अय्यर की 134 रन की साझेदारी पर लुंगी एनगिडी ने लगाम लगाई और अय्यर को मार्करम को 37वें ओवर में मार्करम के हाथों कैच कराकर चलता किया। श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर पहुंचे। राहुल और कोहली ने स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन टीम के 249 रन के योग पर केएल राहुल को मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया। राहुल केवल 8 रन बना सके। इसके बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही अलग अंदाज में बल्लेबाजी की।



उन्होंने भारत के स्कोर को तेजी के साथ 285 रन तक पहुंचा दिया। जिसमें खुद ने 22 रन बना डाले। 46वें ओवर में शम्सी ने सूर्या को 14 गेंद में 22 के स्कोर पर चलता किया और टीम इंडिया को 285 रन रन 5वां झटका लगा। इसके बाद रवीन्द्र जडेजा और विराट कोहली ने टीम को आगे बढ़ाया और कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर शानदार सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 119 गेंद में अपना शतक पूरा किया। कोहली ने सचिन के सर्वाधिक 49 शतकों की बराबरी कर ली। इसके बाद भारत ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 121 गेंदों में शानदार 101 रन की नाबाद पारी खेली, तो वहीं जडेजा ने केवल 15 गेंद में 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने केवल 30 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, तो इसके अलावा, रबाडा, यानसेन, एनगिडी और शम्सी को भी 1-1 सफलता मिली।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story