×

IND VS SA: वनडे सीरीज के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर कोरोना पॉजिटिव

IND VS SA ODI Series 2022: भारतीय वनडे टीम में शामिल वॉशिंगटन सुंदर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 11 Jan 2022 11:52 AM GMT
IND VS SA ODI Series
X

वॉशिंगटन सुंदर की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IND VS SA ODI Series 2022: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे (india tour of south africa 2021-22) पर है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर कोरना पॉजिटिव हो गए हैं।

भारतीय वनडे टीम में शामिल वॉशिंगटन सुंदर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर चोट के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगें। लेकिन इस सीरीज से पहले ही वॉशिंगटन सुंदर कोरोना पॉजिटिव (washington sundar corona positive) होने के बाद उनका टीम से बाहर होने का कयास बढ़ गए हैं। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी वनडे सीरीज खेली जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के सात दक्षिण अफ्रीका सीरीज पर रवाना होना था। लेकिन सुंदर के कोरोना पॉजिटिव होने के दक्षिण अफ्रीका दौर जाने की संभवनाएं बेहद कम हो गई हैं। जानकारी के मुताबित वॉशिगंटन सुंदर मुंबई में हैं। जहां भारतीय वनडे टीम के अन्य खिलाड़ी मौजदू हैं। भारतीय टीम को बुधवार सुबह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना है।

वॉशिंगटन सुंदर की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

काफी लंबे समय बाद हुई सुंदर की टीम इंडिया में वापसी

आपको बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर चोट के चलते पिछले 10 महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। लेकिन करीब 10 महीने बाद फिट होकर सुंदर ने टीम इंडिया में वापसी की थी। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2021 में खेला था। वॉशिंगटन सुंदर ने घरेलू टर्नांमेंट विजय हजारे ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद भारतीय सेलेक्टर्स ने वॉशिंगटन सुंदर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल

Team Date Venue
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 19 जनवरी 2022पार्लर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

21 जनवरी 2022

पार्लर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

23 जनवरी 2022केपटाउन


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story