×

IND VS SA Series 2021-22: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टल सकता है! जनिए कितने दिनों के लिए रोकी जाएगी सीरीज

IND VS SA Series 2021-22: भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 2 Dec 2021 12:26 PM GMT
IND VS SA Series 2021-22: भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टल सकता है! जनिए कितने दिनों के लिए रोकी जाएगी सीरीज
X

विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IND VS SA Series 2021-22: भारत को इस महीने की 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के साथ लंबी सीरीज (india tour of south africa 2021-22 Series) खेलने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करना था। लेकिन उससे पहले ही कोरोना (Corona) की नए वैरियंट ओमीक्रोन (Omicron) ने दक्षिण अफ्रीका में तेजी से अपने पैर पसरा लिए हैं। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैटिएंट के केसों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके बाद बीसीसीआई भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौरा को कुछ दिनों के लिए टाल सकता है।

भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगले नए साल में 11 जनवरी से 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज भी साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया को खेलनी है। यही नहीं भारत को चार टी20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृखंला भी दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।


बल्लेबाजी करते विराट कोहली (फोटो:सोशल मीडिया)

दक्षिण अफ्रीका की इस सीरीज के पहले कोरोना बहुत तेजी से नए वैरिएंट के साथ दक्षिण अफ्रीका में कहर मचा रखा है। जिसको मद्देनजर अब बीसीसीआई ने इस दौरे पर विचार विमर्श करने के लिए थोड़ा समय मांगा है।

बोर्ड की सरकार के साथ बातचीत जारी

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड और सरकार के बीच बातचीत जारी है। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरा एक सप्ताह की देरी से शुरू हो सकता है। लेकिन बीसीसीआई ने साफ किया भारत का दक्षिण अफ्रीका रद्द नहीं हो सकता है।

सौरव गांगुली ने कहा दौरा होने की पूरी संभावनाएं

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर कहा कि अभी जो दक्षिण अफ्रीका में हालात बने हैं उसको देखते हुए यह दौरान होने की पूरी संभावनाए हैं। बोर्ड के पास दौरे पर निर्णय लेने के लिए काफी समय है।

आपको बता दें भारतीय ए टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। वहीं भारतीय टीम को 9 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना है। लेकिन उससे पहले बोर्ड क्या निर्णय लेगा यह बेहद अहम होगा।

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा का शेड्यूल (Ind VS SA Series 2021-22 Schedule)

Team Date Venue
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2021

जोहान्सबर्ग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट

26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2021

सेंचुरियन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट

3 जनवरी से 7 जनवरी 2022कैप टॉउन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे इंटरनेशनल मैच

11 जनवरी 2022

पार्लर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच

14 जनवरी 2022

कैप टॉउन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच

16 जनवरी 2022

कैप टॉउन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच

19 जनवरी 2022

कैप टॉउन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच

21 जनवरी 2022

कैप टॉउन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच

23 जनवरी 2022

पार्लर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच

26 जनवरी 2022

पार्लर


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story