×

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया की पहले वनडे में बड़ी जीत, श्रीलंका को 67 रनों से हराया

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 306/8 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Jan 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 10 Jan 2023 3:54 PM GMT)

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 306/8 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दबाव में दिखाई दी। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 370 रनों के पार पहुंचाया। वहीं श्रीलंका के लिए उनके कप्तान दानुस शनाका ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। भारत के लिए गेंदबाज़ी में उमरान मलिक ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरा मुकाबला गुरुवार (12 जनवरी) को कोलकाता में खेला जायेगा।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंकाः कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निशांका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिता और दिलशान मदुशंका।

Live Updates

  • 10 Jan 2023 9:34 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: तूफानी पारी के बाद शुभमन गिल लौटे पवेलियन, 20 ओवर के बाद स्कोर हुआ 144/1

    भारत ने पहले 20 ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। टीम इंडिया का 20 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के एक विकेट के नुकसान पर 144 रन हो गया। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा 72 रन और विराट कोहली 1 बनाकर खेल रहे हैं। भारत का शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। गिल ने इस मैच में 70 रनों की पारी खेली। 

  • 10 Jan 2023 9:09 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक शतक, 15 ओवर के बाद स्कोर हुआ 102/0

    भारत ने पहले 15 ओवर में धुआंधार शुरुआत की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया का 15 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 102 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 45 और रोहित शर्मा 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 47वां अर्धशतक जड़ दिया है। 

  • 10 Jan 2023 8:45 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की धुआंधार शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर हुआ 75/0

    भारत ने पहले दस ओवर में दमदार शुरुआत की है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया का 10 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 75 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 24 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा अपने वनडे करियर के 47वें अर्धशतक से 6 रन दूर है। 

  • 10 Jan 2023 8:28 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की धुआंधार शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर हुआ 39/0

    टीम इंडिया ने पहले पांच ओवर में दमदार शुरुआत की है। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी के लिए उतरे हैं। टीम इंडिया का पांच ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के नुकसान पर 39 रन हो गए। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 24 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story