×

IND vs SL 2nd ODI: टीम इंडिया की शानदार जीत, सूर्यकुमार-दीपक चाहर का चला बल्ला

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है।

Shreya
Published on: 20 July 2021 9:53 AM GMT (Updated on: 21 July 2021 8:39 AM GMT)

Ind vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का दूसरा मुकाबला खेला गया। जो कि काफी रोमांचक रहा। श्रीलंका टीम ने भारत के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 20 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया के लगातार विकेट गिरते गए, जिससे फैन्स की उम्मीदें टूटने लगीं। लेकिन सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर के बदौलत टीम इंडिया ने आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक तरीके से जीत लिया है। इसी के सात ही कैप्टन शिखर धवन की कप्तानी में टीम ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, मिनोड भानुका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, कासुन रजिता।

Live Updates

  • 20 July 2021 2:59 PM GMT



  • 20 July 2021 2:58 PM GMT

    धवन आउट

    टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा है। टीम के कैप्टन और स्टार बल्लेबाज शिखर धवन 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। Wanindu Hasaranga ने उन्हें आउट किया है।


  • 20 July 2021 2:47 PM GMT

    10 ओवर की समाप्ति पर इंडिया 60-2 पर है। 


  • 20 July 2021 2:39 PM GMT



  • 20 July 2021 2:23 PM GMT

    इंडिया को दूसरा झटका, ईशान किशन आउट


  • 20 July 2021 1:31 PM GMT

    श्रीलंका की टीम ने भारत के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने अब तक शानदार परफॉर्म किया है। खासतौर से आखिरी के कुछ ओवरों में लगातार विकेट हासिल कर टीम इंडिया ने श्रीलंका को कमजोर बना दिया है। इस मैच में भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, दीपक चाहर ने 2 विकेट, चहल ने 3 विकेट हासिल किए।


  • 20 July 2021 1:26 PM GMT

    भारत के सामने 276 रनों का लक्ष्य

    50 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 275 रन है। श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 276 रनों का लक्ष्य रखा है।

  • 20 July 2021 1:21 PM GMT

    भारत को लगातार मिला तीसरा विकेट

    लक्षण सदाकन को ईशान किशन ने रन आउट कर श्रीलंका को 9वां बड़ा झटका दिया है।


  • 20 July 2021 1:18 PM GMT

    भुवनेश्वर का चला जादू

    भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दूसरी बार टीम के लिए विकेट लिया है। उनकी गेंद पर दुश्मांता चमीरा 2 रन बनाकर ही पवेलियन की ओर लौट गए हैं।  


  • 20 July 2021 1:17 PM GMT

    श्रीलंका को 47.1 ओवर में सातवां झटका लगा है। इस बार भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चरिथ असंलका देवदत्त पडिक्कल को कैच थमा बैठे। असलंका 65 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।


Shreya

Shreya

Next Story