×

IND vs SL 2nd ODI: टीम इंडिया की शानदार जीत, सूर्यकुमार-दीपक चाहर का चला बल्ला

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है।

Shreya
Published on: 20 July 2021 9:53 AM GMT (Updated on: 21 July 2021 8:39 AM GMT)

Ind vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का दूसरा मुकाबला खेला गया। जो कि काफी रोमांचक रहा। श्रीलंका टीम ने भारत के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 20 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया के लगातार विकेट गिरते गए, जिससे फैन्स की उम्मीदें टूटने लगीं। लेकिन सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर के बदौलत टीम इंडिया ने आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक तरीके से जीत लिया है। इसी के सात ही कैप्टन शिखर धवन की कप्तानी में टीम ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, मिनोड भानुका, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, कासुन रजिता।

Live Updates

  • 20 July 2021 11:16 AM GMT

    23 ओवर की समाप्ति श्रीलंका का स्कोर दो विकेत के नुकसान पर 110 रन हो गया है। 

  • 20 July 2021 11:15 AM GMT

    20 ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन है। अविष्का फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा मैदान पर हैं। 

  • 20 July 2021 10:58 AM GMT

    15 ओवर के बाद क्या है स्कोर?

    15 ओवर खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। धनंजय डी सिल्वा और अविष्का फर्नांडो क्रिज पर हैं।

  • 20 July 2021 10:44 AM GMT

    13.3 ओवर में युजवेंद्र चहल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इस बार भानुका राजपक्षा ईशान किशन को कैच थमा बैठे। राजपक्षा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे गए। इस तरह चहल ने लगातार दो विकेट झटक लिए हैं। 

  • 20 July 2021 10:43 AM GMT

    13.2 ओवर में युदवेंद्र चहल ने टीम को पहला विकेट दिला दिया है। मिनोद भानुका चहल की गेंद पर मनीष पांडे को कैच लपका बैठे। भानुका ने 42 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। 

  • 20 July 2021 10:27 AM GMT



  • 20 July 2021 10:23 AM GMT

    10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 59-0 है। मिनोद भानुका 28 रन और अविष्का फर्नांडो 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 20 July 2021 9:59 AM GMT

    5 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 28-0 है। मिनोद भानुका ने 15 गेंदों में 12 और अविष्का फर्नांडो 16 गेंदों में 15 रन बनाया है।

  • 20 July 2021 9:55 AM GMT

    श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका ने पारी का आगाज किया है। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआती की।

  • 20 July 2021 9:54 AM GMT

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस बार भी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी।

Shreya

Shreya

Next Story