×

IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी-20 में श्रीलंका की दमदार जीत, भारत को 16 रनों से हराया

IND vs SL 2nd T20: श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अक्षर पटेल की संघर्ष भरी 65 रनों की पारी के बावजूद टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 Jan 2023 2:45 PM GMT (Updated on: 5 Jan 2023 5:17 PM GMT)

IND vs SL 2nd T20: श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अक्षर पटेल की संघर्ष भरी 65 रनों की पारी के बावजूद टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई। बता दें पुणे में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 207 रनों का टारगेट रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया ने किये दो बड़े बदलाव:

बता दें टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दो बड़े बदलाव के साथ खेलने उतरी है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए राहुल त्रिपाठी डेब्यू कर रहे हैं। राहुल त्रिपाठी को टीम में चोटिल संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं। अर्शदीप सिंह को हर्षल पटेल की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डिसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका।

Live Updates

  • 5 Jan 2023 2:17 PM GMT

    IND vs SL 2nd T20 Live Score: उमरान मलिक ने बरपाया रफ़्तार का कहर, राजपक्षे को किया बोल्ड

    दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने आठ ओवर के खेल के बाद जबरदस्त वापसी की है। भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार दो ओवर में दो सफलता हासिल की। पहले चहल ने कुशल मेंडिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अगले ही ओवर में उमरान मलिक ने अपनी रफ़्तार का कहर बरपाया। उन्होंने भानुका राजपक्षे को सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर दिया।      

  • 5 Jan 2023 2:12 PM GMT

    IND vs SL 2nd T20 Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका, कुशल मेंडिस 52 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    श्रीलंका की दमदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने पहली सफलता हासिल की। युजवेंद्र चहल ने धुआंधार बल्लेबाज़ी कर रहे कुशल मेंडिस को अपनी फिरकी में फंसा लिया। कुशल मेंडिस ने धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ डाली। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और तीन चौके लगाए हैं। लेकिन इसके बाद वो चहल के शिकार हो गए।   

  • 5 Jan 2023 2:07 PM GMT

    IND vs SL 2nd T20 Live Score: कुशल मेंडिस की धुआंधार बल्लेबाज़ी, 27 गेंदों में जड़ डाली फिफ्टी

    श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में दमदार शुरुआत की हैं। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज़ कुशल मेंडिस ने धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जड़ डाली। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और तीन चौके लगाए हैं। श्रीलंका ने आठ ओवर के बाद बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं।  

  • 5 Jan 2023 1:57 PM GMT

    IND vs SL 2nd T20 Live Score: श्रीलंका की धुआंधार शुरुआत, 4 ओवर के बाद स्कोर हुआ बिना नुकसान 47 रन

    दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने धुआंधार शुरुआत की है। मेहमान टीम ने पहले चार ओवर के खेल में बिना विकेट खोए 47 रन बना दिए। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज़ कुशल मेंडिस ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाये हैं। जबकि उनके साथी निशंक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने पहले चार ओवर में चार नो बॉल और एक वाइड गेंद डाली। श्रीलंका की इस दमदार शुरुआत के कारण भारतीय टीम अभी बैकफुट पर नज़र आ रही हैं।     

  • 5 Jan 2023 1:45 PM GMT

    IND vs SL 2nd T20 Live Score: श्रीलंका की धुआंधार शुरुआत, 2 ओवर के बाद स्कोर हुआ बिना नुकसान 21 रन

    टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर बहुत ही शानदार लाइन लेंथ के साथ डाला। लेकिन दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने काफी ख़राब गेंदबाज़ी की। अर्शदीप सिंह ने लगातार तीन नो बॉल डाली। उन्होंने अपने पहले ओवर में 19 रन खर्च किए।    

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story