×

Pink Ball Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने कसा शिंकजा

IND vs SL 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 12 March 2022 8:32 AM GMT (Updated on: 12 March 2022 4:25 PM GMT)

IND vs SL 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) खेला जा रहा है। टीम इंडिया (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला बेंगलुरु के M Chinnaswamy Stadium में खेला जा रहा है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी। रविंद्र जडेजा की ऑलराउंड पारी के दम पर टीम ने श्रीलंका को 222 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव भी किया है। जयंत यादव बाहर हो गए हैं, जबकि अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका ने भी दो बदलाव किए हैं। कुशल मेंडिस और प्रवीण जयाविकेरामा की टीम में एंट्री हुई है।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: डी. करुणारत्ने (कप्तान), एल. थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज़, डी. सिल्वा, असालंका, डिकवेला, एस. लकमल, एल. एम्बुलडेनिया, वी. फर्नांडो, पी. जयाविकरेमा।

Live Updates

  • 12 March 2022 10:27 AM GMT

    विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट

    टीम इंडिया का बड़ा विकेट गिरा। विराट कोहली महज 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 27.3 ओवर में चार विकेट पर 86-4 रन है। 

  • 12 March 2022 10:25 AM GMT

    भारत का तीसरा विकेट गिरा

    भारतीय टीम का लगा तीसरा झटका। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हनुमा विहारी 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दूसरे छोर पर विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 27.2 ओवर में तीन विकेट पर 86-3 रन है।

  • 12 March 2022 10:15 AM GMT

    कोहली और विहारी ने टीम इंडिया की पारी को संभाला

    विराट कोहली और हनुमा विहारी ने टीम इंडिया की पारी को संभाला। हनुमा विहारी 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत का स्कोर 25 ओवर में दो विकेट पर 71-2 रन है। 

  • 12 March 2022 9:23 AM GMT

    कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट

    भारत का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 9.1 ओवर में दो विकेट पर 28-2 रन है। 

  • 12 March 2022 9:20 AM GMT

    मयंक अग्रवाल चार रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 28- रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 15 और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Shreya

Shreya

Next Story