×

IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका की पूरी टीम 73 रनों पर ढेर, भारत ने तीसरा मुकाबला 317 रनों से जीता

IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीसरे मैच में 317 रनों से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों इस सीरीज में श्रीलंका की टीम का सफाया कर दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 15 Jan 2023 12:45 PM GMT (Updated on: 15 Jan 2023 2:33 PM GMT)
IND vs SL 3rd ODI Live Score
X

IND vs SL 3rd ODI Live Score

IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीसरे मैच में 317 रनों से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों इस सीरीज में श्रीलंका की टीम का सफाया कर दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिता और लाहिरू कुमारा।

Live Updates

  • 15 Jan 2023 1:42 PM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50/7

    टीम इंडिया की शानदार गेंदबाज़ी का सिलसिला 15वें ओवर तक जारी रहा है। मेहमान श्रीलंका की 391 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत बहुत खस्ता हो गई है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 50 रन हुआ है। अभी अभी मैच जीतने के लिए श्रीलंका को 341 रनों की दरकरार है।

  • 15 Jan 2023 1:17 PM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन, टीम इंडिया रिकॉर्ड जीत की तरफ अग्रसर

    टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों ने भी श्रीलंका पर जमकर कहर बरपाया है। भारत के 391 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने पहले 10 ओवर के खेल में अपने पांच विकेट गंवा दिए। 10 ओवर की खेल समाप्ति तक श्रीलंका का स्कोर 39 रनों पांच विकेट हो गया। श्रीलंका को जीत के लिए अभी 352 रनों की दरकरार है। 

  • 15 Jan 2023 12:48 PM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी, अविष्का के बाद कुशल मेंडिस को भेजा पवेलियन

    टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में श्रीलंका की खराब शुरुआत रही है। पहले पांच ओवर में श्रीलंका ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया के लिए ये दोनों सफलता मोहम्मद सिराज के हाथ लगी। पांच ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 22 रन हो गए हैं।  

  • 15 Jan 2023 12:01 PM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: विराट कोहली की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का विशाल लक्ष्य

    टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान 390 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 166 रनों की पारी खेली। कोहली ने इस मैच में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। कोहली के अलावा शुभमन गिल ने भी इस मैच में शतक जड़ा।    

  • 15 Jan 2023 10:59 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: गिल के बाद विराट कोहली भी शतक के करीब, 40 ओवर के बाद स्कोर 274/2

    टीम इंडिया ने 40 ओवर तक के खेल में शानदार बल्लेबाज़ी की। टीम इंडिया ने पहले 40 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 82 रन और श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया।  

  • 15 Jan 2023 10:22 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: शुभमन गिल शतक के करीब, 30 ओवर के बाद स्कोर 193/1

    टीम इंडिया ने शुरुआती 30 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है। टीम इंडिया ने पहले 30 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 97 रन और विराट कोहली 44 रन पर खेल रहे हैं। गिल अपने शतक से केवल तीन रन दूर है। 

  • 15 Jan 2023 9:53 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: शुभमन गिल की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, 25 ओवर के बाद स्कोर 158/1

    टीम इंडिया ने शुरुआती 25 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है। टीम इंडिया ने पहले 25 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 73 रन और विराट कोहली 33 रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर तक 126 रन था।

  • 15 Jan 2023 9:38 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 20 ओवर के बाद स्कोर 126/1

    टीम इंडिया ने शुरुआती 20 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की है। टीम इंडिया ने पहले 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 52 रन और विराट कोहली 24 रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर पहले 15 ओवर तक 91 रन था। इस दौरान टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट खोया। 

  • 15 Jan 2023 9:03 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 15 ओवर के बाद स्कोर 91/0

    टीम इंडिया ने शुरुआती 15 ओवर में ठोस शुरुआत की। टीम इंडिया ने पहले 15 ओवर में बिना विकेट खोए 91 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 45 रन और रोहित शर्मा 42 रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर पहले 10 ओवर तक 75 रन था। ऐसे में 10 ओवर से लेकर 15 ओवर तक 16 रन बनाए। 

  • 15 Jan 2023 9:03 AM GMT

    IND vs SL 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया की ठोस शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर 75/0

    टीम इंडिया ने शुरुआती 10 ओवर में ठोस शुरुआत की। टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 35 रन और रोहित शर्मा 36 रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर पहले पांच ओवर तक सिर्फ 19 रन था। ऐसे में 5 ओवर से लेकर 10 ओवर तक 56 रन बनाए। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story