×

एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

IND vs SL Asia Cup 2022: इस मैच में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। भारतीय गेंदबाज़ों का लचर प्रदर्शन का श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने खूब फायदा उठाया। अंतिम गेंद शेष रहते हुए श्रीलंका ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Sep 2022 2:37 AM GMT
IND vs SL Asia Cup 2022
X

IND vs SL Asia Cup 2022

IND vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का बड़ा मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। भारतीय गेंदबाज़ों का लचर प्रदर्शन का श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने खूब फायदा उठाया। अंतिम गेंद शेष रहते हुए श्रीलंका ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए। ऐसे जवाब में श्रीलंका ने चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं एशिया कप में भारत का सफर लगभग खत्म हो गया है। अब कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को फाइनल में प्रवेश दिला सकता है।

भारतीय बल्लेबाज़ों ने किया निराश:

इस मैच में रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज़ों ने फैंस को निराश किया। इसमें केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों ने बैटिंग के लिए अच्छी पिच पर अपना विकेट खराब शॉट खेलकर गंवाया। एक समय लगा रहा था टीम इंडिया इस मैच में 200 रनों का स्कोर भी पार कर देगी। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अंतिम कुछ गेंदों पर आर. अश्विन ने 15 रन बनाकर टीम के स्कोर 170 के पार पहुंचाया। वरना यह स्कोर 160 से भी नीचे रह जाता है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद 46 गेंदों पर सिर्फ 63 रन ही बन पाए। टीम के स्टार कोहली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

गेंदबाज़ों का लचर प्रदर्शन:

दुबई के मैदान पर इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए 174 रनों का टारगेट आसान नहीं था। लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ों के लचर प्रदर्शन के चलते यह आसान बन गया। सभी भारतीय गेंदबाज़ों ने खराब गेंदबाज़ी की। युजवेंद्र चहल को तीन विकेट जरूर मिले लेकिन उन्होंने पहले ही टीम को बैकफुट पर ला दिया था। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाज़ी के बावजूद मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

फूटा फैंस का गुस्सा:

बता दें इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप में सफर लगभग खत्म ही हो गया है। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर इंडिया के फैंस ने अपना गुस्सा दिखाया। क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों को निशाना बनाया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story