×

IND vs SL ICC World Cup 2023: श्रीलंका पर कहर बनकर टूटने वाले मोहम्मद शमी ने अपनी फॉर्म का खोला राज, वजह जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

IND vs SL ICC World Cup 2023: श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए केवल 18 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। वो भारत की जीत के नायक रहे।

Kalpesh Kalal
Published on: 3 Nov 2023 4:18 AM GMT
Mohammed Shami
X

Mohammed Shami (Source_Social Media)

IND vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों के भारी अंतर से बुरी तरह से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है। भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से नायक बनकर सामने आए।

मोहम्मद शमी ने अपनी फॉर्म के राज से उठाया पर्दा

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबरस्त प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से विकेट का पंजा निकाला और श्रीलंका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में मोहम्मद शमी श्रीलंका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े और केवल 18 रन देकर 5 विकेट हासिल करते हुए भारत के 357 रनों के जवाब में श्रीलंका को केवल 55 रन पर ढेर करने में सबसे बड़ा योगदान निभाया। मैच के बाद उन्होंने अपनी फॉर्म पर बड़ा खुलासा करते हुए इसके राज से पर्दा हटाया।

सही लाइन और लैंथ पर गेंदबाजी करने पर होता है ध्यान- शमी

इस मैच के प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा कि, “हां, मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। गेंद को सही एरिया में पिच करने की कोशिश कर रहा हूं और सही लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट्स में अगर आप लय खो देते हैं तो इसे वापस पाना बहुत मुश्किल होता है। तो शुरू से ही, प्रयास सही एरिया और सही लेंथ पर ध्यान केंद्रित करने का रहा है, और यह काम कर रहा है, तो इसे दोहराने की कोशिश क्यों न करें?”

‘ये नहीं है कोई रॉकेट साइंस, फैंस के समर्थन से मिलती है हिम्मत’

उन्होंने आगे कहा कि “हाँ, यह मुश्किल है, लेकिन मैं इसे फिर से कहूंगा, आपकी लय होनी चाहिए सही और जिन एरिया पर आग टागरेट कर रहे हैं वे सही होने चाहिए। विशेष रूप से सफेद गेंद के साथ, अगर आप सही एरिया पर हिट करते हैं, तो आपको पिच से मूवमेंट मिलता है। इसलिए यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।"

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, " ये रॉकेट साइंस नहीं है। बस लय की बात है, अच्छा खाना, अपने मन को सुव्यवस्थित रखना, और, सबसे अहम बात, लोगों का प्यार। भारत में हमें जो समर्थन मिलता है, उसकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब आप भारत से बाहर जाते हैं, तो आपको भारतीयों से बहुत समर्थन मिलता है। इसलिए मैं सभी को सुव्यवस्थित करने का प्रयास करता रहूंगा खुश हूं।''

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story