×

भारत की टीम में शामिल हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, अब श्रीलंका की खैर नहीं...

IND Vs SL T20: आज के मैच में टीम इंडिया ने एक बड़ा बदलाव किया है। जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। लेकिन जिस खिलाड़ी को बाहर किया वो शायद भारतीय क्रिकेट फैंस को सही नहीं लगा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 6 Sep 2022 2:10 PM GMT
IND Vs SL T20
X

IND Vs SL T20

IND vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला शुरू हो गया है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी है। आज के मैच में टीम इंडिया ने एक बड़ा बदलाव किया है। जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। लेकिन जिस खिलाड़ी को बाहर किया वो शायद भारतीय क्रिकेट फैंस को सही नहीं लगा है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर नज़र आएगी। भारत ने आर. अश्विन को अपनी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर अश्विन:

बता दें टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन ही माने जाते हैं। इनके पास टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव हैं। इनके पास स्पिन की जो वैरायटी है वो किसी अन्य गेंदबाज़ के पास नहीं है। शायद ही टी-20 में अश्विन से बड़ा कोई दूसरा गेंदबाज़ हुआ होगा। इनकी कैरम बॉल बल्लेबाज़ों के लिए काफी मुसीबत खड़ी कर देती है। एशिया कप के पहले तीनों मैच में वो टीम से बाहर चल रहे थे। अब उन्हें रवि बिश्नोई की जगह टीम में जगह दी गई है। कयास लगाए जा रहे थे कि वो चहल कि जगह टीम में शामिल होंगे। लेकिन युजवेंद्र चहल को आज टीम में फिर मौका मिला है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड:

टी-20 क्रिकेट इतिहास में ये दोनों टीमें 25 बार आमने-सामने हो चुकी है। इसमें भारत का पलड़ा श्रीलंका से काफी भारी नज़र आया है। भारत ने 17 बार श्रीलंका को हराया है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 7 बार टी-20 में भारत को हराया है। भारत बनाम श्रीलंका का एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था। लेकिन एशिया कप में श्रीलंका का प्रदर्शन भारत के खिलाफ जोरदार रहा है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story