×

IND vs WI 1st T20I: रोहित शर्मा एक बार फिर बने टी20 के बादशाह, गुप्टिल को छोड़ा पीछे

IND vs WI 1st T20I: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 29 July 2022 5:22 PM GMT
IND vs WI 1st T20I: रोहित शर्मा एक बार फिर बने टी20 के बादशाह, गुप्टिल को छोड़ा पीछे
X

Rohit Sharma (Image Credit: Twitter)

Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय पारी की शुरूआत की थी। रोहित अपनी पारी के दौरान 21 रन के स्कोर पर पहुंचने के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एक बार फिर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) को पीछे छोड़ दिया।

गुप्टिल को छोड़ा पीछे

मार्टिन गुप्टिल ने हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 40 रनों की पारी खेल रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया था। गुप्टिल के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3399 रन हैं। रोहित इस पारी से पहले गुप्टिल से सिर्फ 20 रन पीछे थे। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल गुप्टिल को फिर से पीछे छोड़ दिया। टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम है। रोहित ने 129 टी20 मैचों में 4 शतक लगाएं है, वहीं उनके नाम 26 अर्द्धशतक भी हैं। टी20 में रोहित शर्मा के 3443 रन हो गए हैं।

तीसरे स्थान पर हैं विराट

रोहित शर्मा और गुप्टिल के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने की सूचि में तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने 99 टी20 मैचों में 3308 रन बनाए हैं। विराट ने अब तक 30 अर्द्धशतक लगाए हैं। हालांकि, क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे है। जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के दौरे से आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में रोहित ने जड़ा अर्धशतक

सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए। रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी शानदार बल्लेबाजी की। कार्तिक ने 19 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ नाबाद 41 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों बल्लेबाजो की बदौलत भारत ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने 191 रनों का लक्ष्य आसन नहीं होगा।

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story