IND VS WI 3rd ODI Live: भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। टीम इंडिया में हुए तीन बदलाव।

Network
Newstrack Network / Divyanshu Rao
Published on: 11 Feb 2022 9:06 AM GMT (Updated on: 11 Feb 2022 2:22 PM GMT)
IND VS WI 3rd ODI Live: भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
X

IND VS WI 3rd ODI Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा है। भारत ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना रखी है। भारत बनाम वेस्टइंडीज के तीसरे वनडे मैच का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी टीम तो तीन बदलाव किये हैं। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, और कुलदीप यादव की हुई टीम इंडिया में वापसी।

Live Updates

  • 11 Feb 2022 2:22 PM GMT

    वेस्टइंडीज के आठ विकेट गिरे

    वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज लौटे पवेलेयिन। कप्तान निकोलस पूरन के अलावा वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज दहाई का आकाड़ा तक नहीं छु पाया। वेस्टइंडीज का स्कोर 24 ओवर में आठ विकेट पर 123-8 रन है। 

  • 11 Feb 2022 12:59 PM GMT

    वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा

    वेस्टइंडीज के एक के बाद एक तीन विकेट गिरे। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप, ब्रेंडन किंग और ब्रोकस आउट हो गए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 7 ओवर में तीन विकेट पर 39-3 रन है। 

  • 11 Feb 2022 12:54 PM GMT

    भारत ने वेस्टइंडीज को 265 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए सबसे अधिक रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। श्रेयस अय्यर ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 

  • 11 Feb 2022 10:48 AM GMT

    सूर्यकुमार यादव की तस्वीर

    भारत का पांचवा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हो हए हैं। भारत का स्को 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 173-5 रन है। वहीं कुछ देर पहले ऋषभ ंपत 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 11 Feb 2022 9:13 AM GMT

    शिखर धवन 10 बनाकर आउट

    भारत का तीसरा विकेट गिरा। शिखर धवन 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 13 ओवर में तीन विकेट पर 54-3 रन है। 

  • 11 Feb 2022 9:10 AM GMT

    भारत की खराब शुरुआत। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद विराट कोहली भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story