×

Ind vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच रद्द, अब रिज़र्व डे पर मिलेगा रिजल्ट

Ind vs Pakistan Asia Cup 2023: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत -पाकिस्तान के बीच सुपर 4 फेज का मुकाबला खेला जा रहा है।

Yachana Jaiswal
Published on: 10 Sep 2023 8:38 AM GMT (Updated on: 10 Sep 2023 5:16 PM GMT)
Ind vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच रद्द, अब रिज़र्व डे पर मिलेगा रिजल्ट
X

IND vs PAK Super 4 Match Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और बार भिडंत होने जा रही है। यह मुकाबला रविवार 10 सितंबर को श्री लंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब तक पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन एशिया कप में बेहतरीन रहा। पाकिस्तान सुपर 4 का पहला मुकाबला बांग्लादेश से जीत चुकी है। यह पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला है। टीम इंडिया सुपर 4 में अपना अभियान पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कर रही है। श्री लंका के वेदर अपडेट के अनुसार, कोलंबो में बारिश का अनुमान सिर्फ 30 % तक है। हालांकि, भारत पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच के लिए पहले ही रिज़र्व डे की घोषणा कर दी गई है। मैच का लाइव अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Live Updates

  • 10 Sep 2023 3:24 PM GMT

    भारत - पाकिस्तान मैच रद्द, रिजर्व डे पर होगा मैच

    भारत - पाकिस्तान मैच रद्द हो चुका है। अब रिज़र्व डे पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए रखे गए रिजर्व डे के कारण अभी भी मैच से उम्मीद कायम है। हम 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे भारतीय समय अनुसार पर खेल को वहीं से शुरू होते देखेंगे, जहां यह रुका था, और यह 50 ओवरों का मुकाबला रहेगा।

  • 10 Sep 2023 2:35 PM GMT

    ग्राउंड से लाइव विजुअल्स दिखाते हैं कि इंस्पेक्शन चल रहा है। अंपायर ग्राउंड स्टाफ के साथ चर्चा कर रहे हैं। अभी भी कुछ नमी वाले हिस्से हैं जो चिंता का विषय हैं लेकिन पिछले कुछ समय से मौसम सुखा बना हुआ है। हमें जल्द ही कुछ आधिकारिक समाचार मिलेंगे, बने रहें। आउटफील्ड पर अभी भी चिंता के क्षेत्र हैं। अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बाद में एक और बार निरीक्षण किया जा रहा है। 

  • 10 Sep 2023 1:37 PM GMT

    कवर हट चुके है। फोम से ग्राउंड के सुखाया जा रहा है। अंपायर 7:30 बजे ग्राउंड का निरिक्षण करेंगे। 

  • 10 Sep 2023 1:02 PM GMT

    ग्राउंड से कवर हटने लगे है। मैच शुरु होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि बारिश काफी तेज रही है। जिससे कवर के ऊपर भी भारी मात्रा में पानी है। ग्राउंड सुखाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ग्राउंड्समैन फील्ड सुखाने में लगे हुए है। 

  • 10 Sep 2023 12:13 PM GMT

    बारिश रुक गई है। कुछ देर में मैच वापस शुरु करने पर अपडेट जल्द मिलेगा।

  • 10 Sep 2023 11:25 AM GMT

    बारिश के कारण रुका भारत - पाकिस्तान का मैच

    25 वें ओवर के पहले गेंद पर बारिश के कारण मैच रुक गया। भारतीय टीम 24.1 ओवर में 147 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना पाई। बारिश रुकने के बाद मैच वापस शुरु किया जाएगा। 

  • 10 Sep 2023 11:10 AM GMT

    केएल राहुल की वापसी के बाद पहला मैच, वनडे में 2000 रन पूरे

    21 वां ओवर डालने शादाब आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन मिले। 22 वां ओवर डालने हरीस रऊफ आए। इस ओवर में 3 रन आए। 23 वां ओवर डालने शादाब आए, इस ओवर में एक भी रन नहीं मिला। 24 वां ओवर डालने हरीस आए। ओवर के तीसरी गेंद पर चौके के सात केएल राहुल ने वनडे मैच में 2000 रन का रिकॉर्ड पूरा किया। इस ओवर में 6 रन आए। टीम 146 के स्कोर पर पहुंची। 

  • 10 Sep 2023 10:57 AM GMT

    भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा फिर गिल भी आउट! 20- 135/2

    16 वां ओवर डालने हरीस रऊफ आए। इस ओवर में 3 तीन रन आए। ओवर के तीसरे गेंद पर शॉट के साथ रोहित शर्मा का भी अर्धशतक पूरा कर लिया। 42 गेंदो पर 50रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।

    17 वां ओवर डालने शादाब आए। चौथे गेंद पर रोहित शर्मा का पहला विकेट पाकिस्तान को मिला। रोहित शर्मा 49 गेंदो पर 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शादाब के गेंद पर फहीम ने कैच लपका। विराट कोहली मैदान पर आए। इस ओवर में 4 रन मिले। 1 विकेट का नुकसान हुआ। 18 वां ओवर डालने शाहिन साह अफरीदी आए। इस ओवर के पांचवीं गेंद पर दूसरी सफलता मिली। शुभमन गिल आउट हो गए। गिल 52 गेंदो पर 58 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शुभमन का कैच शादाब के नाम रहा। 19 वां ओवर डालने  शादाब आए। क्रीज पर केएल रहुल और विराट कोहली मौजूद है। इस ओवर में 7 रन आए। 20 वां ओवर डालने शाहिन शाह अफरीदी आए। यह ओवर खाली जा रहा था लेकिन पांचवें गेंद पर केएल ने चौका लगाया। इस ओवर में 4 रन मिले । 20 ओवर में भारत 135 रन दो विकेट के नुकसान पर बना पाया। 

  • 10 Sep 2023 10:25 AM GMT

    शुभमन गिल का अर्धशतक, 15- 115/0

    11 वां ओवर डालने फहीम आए। एक चौके और 4 सिंगल से इस ओवर में 8 रन आए। 12 वां ओवर डालने हरीस रऊफ आए। इस ओवर में 8 रन आए।  13 वां ओवर बेहद शानदार रहा । दो छक्के और एक चौके से इस ओवर में 19 रन आए। शादाब ने टीम को पहले ही ओवर में अच्छे रन दिए। 14 वां ओवर डालने हरीस आए, ओवर के दूसरे गेंद पर गिल ने अपना 8 वां अर्धशतक पूरा किया।

    इस ओवर में 7 रन आए। भारत 100 रन के आंकड़े को पूरा करने सपल रही। 15 वें ओवर डालने एक बार फिर शादाब आए, पहले ही गेंद पर रोहित ने शानदार छक्के से ओवर की शुरुआत की। वहीं दूसरे गेंद पर चौका दे मारा। इस ओवर में कुल 12 रन आए।   

  • 10 Sep 2023 9:58 AM GMT

    भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में 10 - 61/0

    छठवां ओवर डालने नसीम शाह आए। इस ओवर में टीम एक भी रन नहीं ले पाई। सातवां ओवर डालने फहीम आए। इस ओवर पर भी रन लेना टीम के लिए मुश्कील रहा। सिर्फ एक रन मिले। आठवां ओवर डालने नसीम शाह आए। शुभमन गिल ने शानदार तरीके से दो चौका लगाया। इस ओवर में दो चौके से 9 रन आए। नौवां ओवर डालने फहीम आए, शुभमन गिल का फॉर्म आज चौके में ही चल रहा है। दूसरे गेंद पर गजब का शॉट देखने को मिला। इस चौके के साथ 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में 9 रन आए। दसवां ओवर डालने नसीम शाह आए। रोहित शर्मा ने शानदार दो चौके लगाए। इस ओवर में 8 रन आए। 10 ओवर में टीम इंडिय 61 रन पर बिना किसी नुकसान के पहुंच गई। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story