×

राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड दूसरी पारी में बिना नुकसान 114, भारत 488 पर सिमटा

पिछले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 319 रन से आगे खेलते हुए भारत ने 30 रन और जोड़ कर पहले राहाणे का विकेट गंवाया। राहाणे को अंसारी ने बोल्ड किया। इसके बाद 12 रन और जोड़ कर विराट कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद साहा और अश्विन ने स्कोर 450 के पार पहुंचाया।

zafar
Published on: 12 Nov 2016 8:45 AM GMT
राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड दूसरी पारी में बिना नुकसान 114, भारत 488 पर सिमटा
X

भारत-इंग्लैंड टेस्ट: पहली पारी में भारत 488 पर सिमटा, अश्विन ने 70 रन बनाए

राजकोटः इंग्लैंड ने भारत के साथ खेलते हुए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 114 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की अब कुल लीड 163 रन हो गई है। स्टम्प्स के समय एलेस्टेयर कुक 46 और हसीब हमीद 62 रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे।

चौथे दिन चाय के समय भारत की पहली पारी 488 रन पर सिमट गई थी। भारत की तरफ से अश्विन ने अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने 70 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से एयू राशिद ने 4 विकेट लिए। 2 विकेट जेडएस अंसारी और 2 विकेट अली के खाते में गए। 1-1 विकेट ब्रॉड, और स्टोक्स ने लिये।

लड़खड़ाई पारी

-चौथे दिन भारत की पारी लड़खड़ा गई। पिछले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 319 रन से आगे खेलते हुए भारत ने 30 रन और जोड़ कर पहले रहाणे का विकेट गंवाया। रहाणे को अंसारी ने बोल्ड किया।

-इसके बाद 12 रन और जोड़ कर विराट कोहली भी आउट हो गए। यह भारत का छठा विकेट था। राशिद की गेंद पर कोहली हिट विकेट हो गए।

-कोहली के आउट होने के बाद साहा और अश्विन ने स्कोर 425 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर साहा को अली की गेंद पर बेयरेस्टो ने लपका।साहा ने 35 रन बनाए।

-साहा के बाद 8वां विकेट जडेजा का 449 पर गिरा। जडेजा को राशिद की गेंद पर हमीद ने लपका।

-नवें विकेट के रूप में उमेश यादव 5 रन बना कर स्टोक्स के हाथों लपके गए। उन्हें राशिद ने आउट किया।

-यादव के बाद अंतिम विकेट के रूप में मोहम्मद शमी ने कुछ देर अश्विन का साथ दिया। इस बीच अश्विन ने 111 गेंदें खेल कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

-अश्विन को 70 रन के निजी स्कोर पर एमएम अली ने अंसारी के हाथों कैच कराया। मोहम्मद शमी 8 रन बना कर नाबाद रहे।

तीसरा दिन बेहतर

-शुक्रवार को चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने अपने शतक पूरे कर लिए।

-पुजारा ने 124 रन और मुरली विजय ने 126 रन बनाए।

-इन दोनों के शतकों की मदद से पहली पारी में तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के 537 रन के जवाब में अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी।

-पुजारा ने अपनी सेंचुरी पूरी करने में 169 गेंदें खेलीं। यह पुजारा की 9वीं सेंचुरी है।

-मुरली ने अपना शतक पूरा करने में 254 गेंदों का सामना किया।मुरली की यह टेस्ट मैच में 7वीं सेंचुरी है।

-मुरली को राशिद की गेंद पर हमीद ने कैच आउट किया। मुरली ने कुल 301 गेंदें खेलीं।

-अमित मिश्रा ने 2 गेंदें खेलीं और बिना कोई रन बनाए वापस लौट गए। उन्हें अंसारी की गेंद पर हमीद ने लपका।

-तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय विराट कोहली 26 रन बना कर क्रीज पर थे।

इंग्लैंड पहली पारी

-इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 537 रन बना कर आउट हो गई थी।

-पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से जेई रूट, एमएम अली और बीए स्टोक्स ने शतक जड़े।

-स्टोक्स ने 128 रन , रूट ने 124 और एमएम अली ने 117 रन बनाए।

-भारत की तरफ से आरए जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

-शमी, यादव और अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए। एक विकेट अमित मिश्रा के खाते में गया।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

भारत-इंग्लैंड सीरीज: चौथे दिन भारत लड़खड़ाया, अश्विन का अर्द्धशतक

Next Story