×

विशाखापटनम टेस्ट: दूसरी पारी में भारत 98 पर 3, कुल बढ़त 298 रन

दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी शुरू करने उतरे कुक (2) और हमीद (13) के सस्ते में पैवेलियन लौट जाने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। कुक शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और हमीद रन आउट। इंग्लैंड का पहला विकेट 4 और दूसरा 51 रन पर गिरा। कुक ने 53 रन बना कर पारी संभालने की कोशिश की।

zafar
Published on: 19 Nov 2016 7:58 AM GMT
विशाखापटनम टेस्ट: दूसरी पारी में भारत 98 पर 3, कुल बढ़त 298 रन
X

विशाखापटनम टेस्ट: इंग्लैंड 255 रन पर ऑल आउट, भारत 200 रन की बढ़त पर

विशाखापट्टनम: भारत-इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 98 रन बनाए थे। स्टम्प्स के समय कोहली 56 और रहाणे 22 रन पर नाबाद थे। पहली पारी में 200 रन की बढ़त के आधार पर अब भारत ने 298 रन की लीड ले ली है।

भारत की दूसरी पारी में दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। मुरली विजय 3 और केएल राहुल 10 रन ही बना बना सके। दोनों विकेट ब्रॉड को मिले। इसके बाद पुजारा भी 1 रन बना कर एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहली पारी में भी दोनों सलामी बल्लेबाज 22 रन पर पैवेलियन लौट गए थे।

इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 255 रन बना कर आउट हो गई। अश्विन ने 5 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड पहली पारी

दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी शुरू करने उतरे कुक (2) और हमीद (13) के सस्ते में पैवेलियन लौट जाने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। कुक शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और हमीद रन आउट। इंग्लैंड का पहला विकेट 4 और दूसरा 51 रन पर गिरा। कुक ने 53 रन बना कर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरे सिरे पर पहले डकेट 5 रन बना कर आउट हो गए और इसके बाद खुद कुक 79 के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। डकेट और कुक के विकेट अश्विन को मिले। एमएम अली 1 रन जोड़ कर यादव की गेंद पर आउट हो गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड का कुल स्कोर 5 विकेट पर 103 रन था। दूसरे दिन तीसरे विकेट के रूप में रूट और डकेट ने 110 रन जोड़े। खेल खत्म होने के समय स्टोक्स 12 और जॉन बैरिस्टो 12 रन पर खेल रहे थे।

तीसरे दिन सुबह छठे खिलाड़ी के रूप में बेयरेस्टो आउट हुए। बेयरेस्टो को 53 रन पर यादव ने बोल्ड किया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 190 रन था। लंच बाद अश्विन ने स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्टोक्स ने 70 रन बनाए। इसके बाद आठवें विकेट के रूप में जेड अंसारी को जडेजा ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उस समय इंग्लैंड का कुल स्कोर 234 रन था। नवां विकेट 255 रन पर गिरा जब अश्विन ने ब्रॉड को भी पैवेलियन भेज दिया। इसके बाद एंडरसन खाता खोले बगैर अश्विन के शिकार हो गए।

भारत पहली पारी

टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मुरली विजय और केएल राहुल की सलामी जोड़ी स्कोर में महज 6 रन जोड़कर ही टूट गई। इसके बाद पुजारा और विराट ने स्कोर का आगे बढ़ाने की कमान संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले धीरे-धीरे खेलना शुरू किया और फिर क्रीज पर जम गए। पुजारा ने 119 और विराट ने 167 रन बनाए। रहाणे 23, अश्विन 58 , साहा 3, जडेजा 0, जे यादव 35, यूटी यादव 13 और मोहम्मद शमी के 7 रनों के साथ भारत ने पहली पारी में कुल 455 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

(फोटो साभार:ईएसपीएन)

zafar

zafar

Next Story