×

India vs England 1st Test: भारत को जीत के लिए 157 रन की जरूरत, क्रीज पर पुजारा-रोहित

India vs England 1st Test LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 7 Aug 2021 10:15 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2021 8:54 PM GMT)
India Vs England
X

मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ी (फोटो: सोशल मीडिया)

India vs England 1st Test LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन का मैच खत्म हो गया है। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 183 रन पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में 278 रन बनाया था। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 303 रन बना लिए हैं। इसके जवाब में भारत ने 57 रन बना लिए है और भारत को जीत के लिए 157 रन की जरूरत है और 9 विकेट हैं।


Live Updates

  • 7 Aug 2021 8:48 PM GMT

    भारत को जीत के लिए 157 रन की जरूरत

    इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत को जीत के लिए 157 रन की जरूरत है। भारत के 9 विकेट बचे हुए हैं। खेल के चौथे दिन इंग्लैंड ने भारत को 209 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट पर 52 रन बना लिये हैं।


  • 7 Aug 2021 3:23 PM GMT

    इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन


    चौथे दिन टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 96 और जोस बटलर 15 रन बनाए हैं और क्रीज पर हैं। इंग्लैंड ने 142 रनों ने कुल बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही अभी तक इंग्लैंड के छह विकेट गिर चुके हैं।


  • 7 Aug 2021 2:34 PM GMT

    इंग्लैंड को चौथा झटका



    इग्लैंड ने चार विकेट के नुकासन पर 177 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हो गए। बेयरस्टो ने 4 चौकों की मदद से 50 गेंद में 30 रन बनाए। सिबली 28 बनाकर बुमराह का शिकार हो गए।


  • 7 Aug 2021 11:58 AM GMT

    इंग्लैंड का स्कोर

    कप्तान रूट का अर्धशतक पूरा हो गया है। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 118 रन है। 


  • 7 Aug 2021 11:47 AM GMT

    इंग्लैंड से 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं।


  • इंग्लैंड के गिरे दो विकेट
    7 Aug 2021 10:44 AM GMT

    इंग्लैंड के गिरे दो विकेट


    इंग्लैंड को लगातार दूसरा झटका लगा है। बुमराह ने जैक क्रॉउली को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करा दिया। जैक क्रॉउली 7 गेंद पर एक चौके की मदद से 6 रना बनाकर पवेलियन लौट गए। इनसे पहले ओपनर रोरी बर्न्स को सिराज ने पवेलियन भेजा। बर्न्स 18 रन बनाकर आउट हो गए।



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story