×

India vs England 2nd test: केएल राहुल की धमाकेदार पारी, पहले दिन भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

India vs England 2nd test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 12 Aug 2021 10:42 AM GMT (Updated on: 12 Aug 2021 7:32 PM GMT)
India vs England Test Match
X

मैच के दौरान रोहित और राहुल (फोटो: सोशल मीडिया)

India vs England 2nd test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम को बल्लेबाजी सौंपा है। मैच के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। रोहित और पुजारा के बाद कप्तान विराट कोहली भी 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल 127 और रहाणे 1 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिए।

Live Updates

  • 12 Aug 2021 7:31 PM GMT

    भारती टीम हुई मजबूत


    मैच के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। रोहित और पुजारा के बाद कप्तान विराट कोहली भी 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल 127 और रहाणे 1 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिए।


  • 12 Aug 2021 5:35 PM GMT

    राहुल ने लगाया करियर का छठा शतक


    केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का छठा शतक जड़ा है। राहुल ने 212 गेंदों में शतक लगाया है। राहुल का यह शतक खास है, क्योंकि यह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आई है। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं।


  • 12 Aug 2021 4:20 PM GMT

    टीम इंडिया का स्कोर 179


    भारतीय टीम मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रही है। उसने 2 विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं। राहुल 69 और कोहली 4 रन पर खेल रहे हैं।


  • 12 Aug 2021 3:42 PM GMT

    भारत ने बनाए 157 रन


    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 157 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 56 और विराट कोहली 0 पर नाबाद हैं।


  • पुजारा फिर फेल
    12 Aug 2021 3:41 PM GMT

    पुजारा फिर फेल



    भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर फेल साबित हुए। वह 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पुजारा को जेम्स एंडरसन ने स्लिप में कैच करा दिया।एंडरसन ने दोनों ही विकेट लिए हैं।


  • 12 Aug 2021 2:51 PM GMT

    भारत का गिरा पहला विकेट


    भारतीय टीम को 126 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो गए। जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को क्लिन बोल्ड कर दिया है। राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं जिनका चेतेश्वर पुजारा दे रहे हैं।


  • 12 Aug 2021 2:12 PM GMT

    भारत ने पूर किए 100 रन


    भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 100 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय पारी खेली है। रोहित ने 75 रन बनाए हैं जबकि केएल राहुल ने 16 रन। पारी के 33वें ओवर में भारत ने 100 रन पूरे किए हैं। 2017 के बाद विदेश में भारत ने यह पहली शतकीय साझेदारी खेली है।


  • 12 Aug 2021 1:17 PM GMT

    भारत ने पूरे किए 50 रन


    भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं. बड़ी बात ये है कि उसने एक भी विकेट नहीं खोया. 21वें ओवर में टीम इंडिया की हाफ सेंचुरी पूरी हुई है. रोहित 40 और राहुल 10 रन पर खेल रहे हैं. 

  • रोहित और राहुल क्रीज पर
    12 Aug 2021 1:16 PM GMT

    रोहित और राहुल क्रीज पर


    लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। रोहित ने अभी तक 35 रन और राहुल ने 10 रन बना लिए हैं।



  • रोहित का घातक बल्लेबाजी
    12 Aug 2021 11:55 AM GMT

    रोहित का घातक बल्लेबाजी

    हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर अपने रंग में रगें दिखे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सैम करन के एक ओवर में चार चौके लगाए। रोहित ने ओवर की पहली, दूसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। 15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 38-0 है। रोहित 29 और राहुल 8 रन पर खेल रहे हैं।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story