TRENDING TAGS :
India vs England 4th Test: दूसरी पारी में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, इंग्लैंड से 56 रन पीछे टीम इंडिया
India vs England 4th Test: भारत ने पहली पारी में शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 191 रन बनाए।
India vs England 4th Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। द ओवल में चौथे मैच का आज दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना था। भारत ने पहली पारी में शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने मैच खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए थे।
Live Updates
- 3 Sep 2021 5:47 PM GMT
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 43 रन बना लिए हैं। रोहित 20 और राहुल 22 रन पर नाबाद लौटे। टीम इंडिया इंग्लैंड से अभी 56 रन पीछे है। - 3 Sep 2021 4:04 PM GMT
इंग्लैंड को लगा 9वां झटका
इंग्लैंड को 9वां विकेट गिर गया है। जडेजा ने रॉबिन्सन को आउट किया है। वह 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। - 3 Sep 2021 3:36 PM GMT
शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड को दिया 8वां झटका
शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया है। उन्होंने ऑली पोप को बोल्ड कर दिया है। 250 के स्कोर पर इंग्लैंड का 8वां विकेट गंवाया। - 3 Sep 2021 3:34 PM GMT
इंग्लैंड का स्कोर 227-7
दूसरे दिन का दूसरा सेशन समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर 36 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। - 3 Sep 2021 1:50 PM GMT
इंग्लैंड ने गंवाए 6 विकेट
इंग्लैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं। इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 167 रन बना लिए थे। - 3 Sep 2021 11:00 AM GMT
उमेश की शानदार गेंदबाजी
उमेश यादव ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने दिन के दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया। उमेश यादव ने क्रेग ओवरटन को आउट कर दिया। ओवरटन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उन्होंने डेविड मलान को आउट किया। मलान 31 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
Next Story