TRENDING TAGS :
India vs England: बुमराह-उमेश की शानदार गेंदबाजी, टीम इंडिया ने की वापसी, इंग्लैंड के गिरे 3 विकेट
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल में खेला जा रहा है।
India vs England 4th Test : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। लंदन के ओवल में लंदन के ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 191 रनों पर ही रोक दिया। साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के फैसले को अंग्रेज गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम
Live Updates
- 2 Sep 2021 6:08 PM GMT
इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर बनाए 53 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। लंदन के ओवल में लंदन के ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 191 रनों पर ही रोक दिया। साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के फैसले को अंग्रेज गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं।
- 2 Sep 2021 6:07 PM GMT
इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर बनाए 53 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। लंदन के ओवल में लंदन के ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 191 रनों पर ही रोक दिया। साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के फैसले को अंग्रेज गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं।
- 2 Sep 2021 5:11 PM GMT
भारत की शानदार शुरुआत, बुमराह ने झटके दो विकेट
भारत ने शानदार शुरुआत की है। जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को ताबड़तोड़ झटके। बुमराह ने एक ओवर में ही दो विकेट लिए। - 2 Sep 2021 5:05 PM GMT
भारत ने पहली पारी में बनाए 191 रन
भारत के तौर पर उमेश यादव का अंतिम विकेट गिरा। वह 10 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 57 रन बनाए। कप्तान कोहली ने 50 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से वोक्स ने 4, रॉबिन्सन ने 3 और एंडरसन और ओवरटन ने 1-1 विकेट झटके।
- 2 Sep 2021 5:01 PM GMT
पंत के बाद बुमराह और शार्दुल आउट
पंत के बाद जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर भी पवेलियन लौट गए। बुमराह बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले शार्दुल ठाकुर ने तूफानी पारी खेली। लेकिन वह क्रिस वोक्स कीं गेद पर LBW हो गए। शार्दुल ने 35 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े। - 2 Sep 2021 3:35 PM GMT
भारत को लगा सातवां झटका
भारत को फिर बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वोक्स ने आउट किया। 127 रन पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। - 2 Sep 2021 3:06 PM GMT
रहाणे फिर नाकाम
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर रन बनाने में नाकाम साबित हुए। वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 117 के स्कोर पर भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया। - 2 Sep 2021 3:04 PM GMT
50 रन बनाकर कोहली आउट
विराट कोहली 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक बार फिर भारतीय कप्तान शतक बनाने से चूक गए। - 2 Sep 2021 3:00 PM GMT
जडेजा भी आउट
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया। रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस वोक्स ने रूट के हाथों कैच कराया। 69 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा। - 2 Sep 2021 11:53 AM GMT
पुजारा भी आउट
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। रोहित और राहुल के बाद पुजारा भी आउट हो गए हैं। एंडरसन ने उनका आउट किया। 39 के स्कोर पर भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। पुजारा के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर हैं।