×

India vs England: विराट कोहली ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, जानिए क्यों हो रही इसकी इतनी चर्चा

India vs England: विराट कोहली ने शून्य पर आउट होने के मामले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 6 Aug 2021 5:05 AM GMT
India Vs England
X

एक मैच के दौरान विराट कोहली (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। इस मुकाबला में गुरुवार दूसरे दिन खेल हुआ, लेकिन बारिश की वजह से खेल टालना पड़ा। पहले दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन ही बना पाई। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 4 विकेट गंवाकर 125 रन बनाया।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली फेल साबित हुए। फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली इस शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वह अपने खेल लोगों को निराश किया। क्रीज पर खेलने आए कप्तान विराट कोहली पहली गेंद पवेलियन लौट गए।
जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को जोस बटलर ने विकेट के पीछे कैट करा दिया। अब विराट कोहली ने शून्य पर आउट होने के मामले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था। विराट कोहली ने पूर्व कप्तान धोनी को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 9वीं बार जीरों पर आउट हुए हैं जबिक धोनी आठ बार शून्य पर आउट हुए थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तानों में विराट कोहली (9) महेंद्र सिंह धोनी (8) नवाब पटौदी (7) और कपिल देव(6) शामिल हैं।

15 रन में गिरे तीन विकेट

भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए। दूसरे दिन टीम इंडिया अच्छा खेल रही थी, लेकिन लंच ब्रेक से पहले टीम लड़खड़ा गई। रोहित 36 रन बना पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा से उम्मीद थी, लेकिन वह भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर आए, लेकिन वह पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए अंजिक्य रहाणे भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए। 97 रन स्कोर पर भारत ने पहला विकेट खोया था, लेकिन 112 रन तक 4 विकेट गंवा दिए।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story