×

India vs England Day 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, इग्लैंड ने बनाए 113 रन

India vs England Day 2 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 13 Aug 2021 10:30 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2021 8:04 PM GMT)
India Vs England
X

मैच के दौरान अपील करते सिराज (फोटो: सोशल मीडिया)

IND vs ENG Live Score, 2nd Test Match, Day2: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले दिन केएल राहुल (KL Rahul) के शानदार शतक के दम 3 विकेट खोकर 276 रन बनाए। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम खेल रही है और उसने खेल समाप्त होने तक 119 रन बना लिए थे।


Live Updates

  • 13 Aug 2021 5:32 PM GMT

    इंग्लैंड को तीसरा झटका



    इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है। ओपनर रोरी बर्न्स 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत को तीसरी सफलता मो शमी ने दिलाई है। शमी ने बर्न्स को LBW किया है।


  • 13 Aug 2021 4:20 PM GMT

    इंग्लैंड के गिर दो विकेट


    इंग्लैंड की शुरुआत खराब हुई और वह मुश्किल में है। 28 रन पर ही उसके दो विकेट गिर गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज सिराज ने दोनों विकेट झटके हैं।


  • 13 Aug 2021 4:17 PM GMT

    टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 364 रन


    भारतीय टीम पहली पारी में 364 रन बना पाई है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाया। उन्होंने 129 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 83 रन और कोहली ने 42 रन बनाए।


  • 13 Aug 2021 1:27 PM GMT

    ईशांत लौटे पवेलियन



    भारत को आठवां विकेट गिर गया है। ईशांत शर्मा आउट हो गए हैं। जेम्स एंडरसन ने उन्हें LBW कर दिया। 362 के स्कोर पर भारत का 8वां विकेट गिरा।


  • 13 Aug 2021 12:22 PM GMT

    भारत का स्कोर 346-7


    दूसरा दिन इंग्लैंड के नाम रहा है। उसने भारत के जल्द ही 4 विकेट चटका दिए। टीम इंडिया का लंच तक स्कोर 346-7 है।


  • 13 Aug 2021 12:20 PM GMT

    336 के स्कोर पर शमी आउट


    पंत के बाद शमी भी पवेलियन लौट गए हैं। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। 336 के स्कोर पर भारत ने सांतवा विकेट खोया है।


  • 13 Aug 2021 12:19 PM GMT

    पंत भी आउट


    भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। वह 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


  • 13 Aug 2021 10:50 AM GMT

    पंत और जडेजा से उम्मीद



    पहले दिन भारत ने 276 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन दूसरे दिन खराब शुरुआत रही। भारत ने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए और इंग्लैंड ने मैच में वापसी की। भारत का स्कोर फिलहाल 296-5 है। रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत मैदान पर हैं। भारत को इन दोनों बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।


  • 13 Aug 2021 10:30 AM GMT

    दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत


    दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत हुई। भारत ने पहले दो ओवर में केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के विकेट खो दिए। ऑली रॉबिनसन ने केएल राहुल को पहले पवेलियन भेजा। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story