×

India vs England: पहली पारी में 134 रन पर इंग्लैंड ढेर, भारत की लीड 200 के पार

भारत की लीड 200 रनों के पार हो गई है। दूसरी पारी में उसने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। भारत 218 रनों से आगे है।

Aditya Mishra
Published on: 14 Feb 2021 10:55 AM GMT
India vs England: पहली पारी में 134 रन पर इंग्लैंड ढेर, भारत की लीड 200 के पार
X
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने पहला ओवर डाला।

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई में शुरू हो गया है। दूसरे दिन का खेल रविवार को भी जारी है। पहले दिन भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाये थे।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को करारी हार मिली थी। यह मैच भारत के लिए बेहद जरूरी है, अगर वह हारता है तो उसकी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएंगी।

04:25-भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा है। ओपनर शुभमन गिल स्पिनर जैक लीच की गेंद पर LBW हो गए हैं। गिल 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। 42 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है. इंडिया का स्कोर 42-1 है। रोहित 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04: 10 PM- भारत की लीड 200 के पार

भारत की लीड 200 रनों के पार हो गई है। दूसरी पारी में उसने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। भारत 218 रनों से आगे है। रोहित 13 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत तेज की है। उसने 5 ओवर में 23 रन बनाए हैं। रोहित और शुभमन ने 1-1 छक्का भी लगाया है।

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम में बड़ा बदलाव, दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

03:30 PM- 400 विकेट की ओर बढ़ रहे अश्विन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन 400 विकेट लेने से 9 कदम दूर हैं। वो 76 मैच में 391 विकेट ले चुके हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन 17वें नंबर पर हैं।



03:00 PM-भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने पहला ओवर डाला। उनके इस ओवर में रोहित ने 2 रन बनाए। इंडिया का स्कोर 2-0 है।

02:30 PM- भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने पहला ओवर डाला। उनके इस ओवर में रोहित ने 2 रन बनाए। इंडिया का स्कोर 2-0 है।

02:00 PM- भारत को 195 रनों की बढ़त

इंग्लैंड की पहली पारी 134 रनों पर सिमट गई है। उसकी ओर से बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वो नाबाद रहे। भारत की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 29वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। अश्विन के अलावा ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। उसे 195 रनों की लीड मिली है।

Match India vs England: पहली पारी में 134 रन पर इंग्लैंड ढेर, भारत की लीड 200 के पार(फोटो:सोशल मीडिया)

01:30 PM-फॉलोऑन बचाने में इंग्लैंड कामयाब

इंग्लैंड फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा है। उसने 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। जैक लीच 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वो ईशांत शर्मा का शिकार बने। 59 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 131-9 है।

01:00 PM-चाय के बाद खेल शुरू

दूसरे दिन का आखिरी सेशन शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। जैक लीच 0 और फोक्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को फॉलोऑन टालने के लिए 20 रन और बनाने हैं।

जो रूट: भारत में ही डेब्यू और 50वां टेस्ट, फिर सौवें मैच में यहीं बनाया विश्व रिकॉर्ड

12:30PM- इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे आर अश्विन ने ऑली स्टोन को आउट कर दिया है। वो एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टोन का कैच स्लिप में रोहित शर्मा ने पकड़ा। वहीं, बेन फोक्स 23 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 106-8 है।

12:00 PM इंग्लैंड को सातवां झटका

इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है। मोईन अली 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वो अक्षर पटेल का शिकार बने। अक्षर का ये दूसरा विकेट है। इंग्लैंड का स्कोर 105-7 है।

11:30 AM-इंग्लैंड का स्कोर 97-6

45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। बेन फोक्स 16 और मोईन अली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:00 AM- पंत ने लपका करामाती कैच

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने ही पहले ही ओवर में विकेट झटका है। उन्होंने ऑली पोप को ऋषभ पंत के हाथों आउट किया। पंत ने शानदार कैच लपका। पंत ने अपने बाएं ओर डाइव लगाते करामाती कैच लपका है। 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 87-6 है। फोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे रहे हैं। उनका साथ देने मोईन अली आए हैं।

10:30 AM-इंग्लैंड का स्कोर 66-5

30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। पोप 13 और फोक्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। आर अश्विन और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है।

10:00 AM-स्टोक्स भी आउट

इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। अश्विन का ये तीसरा विकेट है। अश्विन ने करियर में नौवीं बार स्टोक्स को आउट किया है। इंग्लैंड का स्कोर 57-5 है।

09:30 AM-लंच के बाद का खेल शुरू

चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। पहला ओवर अक्षर पटेल ने डाला। उनके इस ओवर में 3 रन बने। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 42-4 है। स्टोक्स 12 और पोप 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:00 AM- भारत को चौथी सफलता

भारत ने इंग्लैंड पर दबाव बनाया हुआ है। आर अश्विन ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है। उन्होंने लॉरिंस को शॉर्ट लेग पर गिल के हाथों आउट किया है। अश्विन का ये दूसरा विकेट है। लॉरिंस ने 9 रन बनाए।

इसी के साथ दूसरे दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया है। लंच तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए हैं। क्रीज पर बेन स्टोक्स जमे हुए हैं। वो 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

India vs England: पहली पारी में 134 रन पर इंग्लैंड ढेर, भारत की लीड 200 के पार(फोटो:सोशल मीडिया)

08:30 AM-इंग्लैंड पर दबाव कायम

16 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। लॉरिंस 9 और बेन स्टोक्स सात रन बनाकर खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है।

08:00 AM-जो रूट सस्ते में आउट

भारत को बड़ी सफलता मिली है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट आउट हो गए हैं। अक्षर पटेल की गेंद पर स्विप शॉट लगाने के चक्कर में जो रूट अश्विन को कैच दे बैठे। रूट सिर्फ 6 रन ही बना सके। इंग्लैंड का स्कोर-23/3।

07:30-इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

स्टार स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने सिबली को विराट कोहली के हाथों आउट किया। सिबली 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 17-2 है। जो रूट और लॉरिंस क्रीज पर हैं।

IND vs ENG: इस खिलाड़ी का सपना हुआ पूरा, टेस्ट मैच में किया डेब्यू

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story