×

IND vs NZ Final 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीता

India vs New Zealand Final Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

Anupma Raj
Published on: 9 March 2025 1:54 PM IST (Updated on: 9 March 2025 9:53 PM IST)

IND vs NZ Final 2025 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। भारत हर हाल में इस मैच को जीतकर चैंपियंस लीग अपने नाम करना चाहेगा। वहीं न्यूजीलैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।



Live Updates

  • 9 March 2025 3:25 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: Rachin Ravindra आउट 

    भारत को बड़ी विकेट मिली है। रचिन रवींद्र आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। कुलदीप यादव ने भारत को बड़ी राहत दी है। 

  • 9 March 2025 3:23 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: Will Young आउट 

    भारत को पहला विकेट Will Young के रूप में मिला है। क्रीज पर केन विलियमसन और रचिन रवींद्र मौजूद हैं। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को बड़ी विकेट दिलाई है। 

  • 9 March 2025 3:11 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: रचिन रवींद्र आउट होने से बचे

    रचिन रवींद्र को एक ही ओवर में दो बार भाग्य का साथ मिला। 

  • 9 March 2025 2:55 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में 

    न्यूजीलैंड अभी तक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। रचिन रवींद्र ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 37/0 है। 

  • 9 March 2025 2:39 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

    न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। क्रीज पर विल यंग, ​​रचिन रवींद्र मौजूद हैं। 

  • 9 March 2025 2:07 PM IST

    IND vs NZ Final Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करेगी और भारतीय टीम गेंदबाजी करने के लिए थोड़ी देर में क्रीज पर होंगे।

Admin 2

Admin 2

Next Story