TRENDING TAGS :
IND vs PAK Match Live Score: भारत की शानदार जीत, 6 विकेट से पाकिस्तान को हराया
India vs Pakistan Match Live Score Update: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला महत्वपूर्ण है।
India vs Pakistan Match Live Score Update ICC Champions Trophy 2025
Champion Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी का महामुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम जहां हर बार की तरह पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करना चाहेगी तो वहीं पाकिस्तान भी टीम इंडिया को हर हाल में हराना चाहेगा। चैंपियन ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। वहीं पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना। ऐसे में पाकिस्तान भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज कर इस टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलना चाहेगा।
Champion Trophy 2025 IND vs PAK Live Score
Live Updates
- 23 Feb 2025 9:52 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने चौका लगा भारत को जीत दिलाई और अपना शतक भी पूरा किया। कोहली का साथ अक्षर पटेल ने दिया।
- 23 Feb 2025 9:38 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या आउट
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या आउट
श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पांड्या भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि क्रीज पर अभी भी विराट कोहली मौजूद हैं। अक्षर पटेल हार्दिक के आउट होने के बाद आएं हैं।
- 23 Feb 2025 9:26 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: श्रेयस अय्यर ने पूरे किए अर्धशतक
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: श्रेयस अय्यर ने पूरे किए अर्धशतक
विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 100 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी हुई है। भारत 38 ओवर बाद 209/2 है।
- 23 Feb 2025 8:44 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है। विराट कोहली ने पाक के खिलाफ एक बार फिर से बेहतरीन पारी खेली है। विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं।
- 23 Feb 2025 8:10 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: शुभमन गिल Out
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: शुभमन गिल Out
भारत को 100 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अबरार अहमद ने गिल को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हैं, जो विराट कोहली का साथ देंगे।
- 23 Feb 2025 7:52 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत मजबूत स्थिति में, विराट कोहली के नाम बड़ा रिकॉर्ड
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत मजबूत स्थिति में, विराट कोहली के नाम बड़ा रिकॉर्ड
भारत इस वक्त मैच में मजबूत स्थिति में है। भारत ने 13 ओवर के बाद 84 रन बना लिए हैं। गिल और कोहली बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अपने नाम सबसे तेज 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- 23 Feb 2025 7:17 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा पहला झटका, Rohit Sharma हुए out
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा पहला झटका, Rohit Sharma हुए out
भारतीय क्रिकेट टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा है। रोहित को शाहीन शाह अफरीदी ने बोल्ड कर दिया है। रोहित ने 20 रन बनाए हैं। जिसमें 3 चौका और एक छक्का शामिल है। क्रीज पर विराट कोहली मौजूद है। विराट का साथ शुभमन गिल दे रहे हैं।
- 23 Feb 2025 7:10 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत की है। भारत 4 ओवर बाद 26/0 है। पाकिस्तान टीम को विकेट की दरकार है।
- 23 Feb 2025 6:56 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी शुरू
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी शुरू
भारत को जीत के लिए पाकिस्तान ने 242 रन दिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद 2/0 है।
- 23 Feb 2025 6:24 PM IST
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य
Champions Trophy 2025 IND vs PAK Live Score: भारत को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने 241 रन बनाए हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 242 रन चाहिए। पाकिस्तान की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी सऊद शकील ने किया। वहीं भारत की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाएं।