×

जिन पर था सबसे अधिक भरोसा, उन्होंने ही डुबोई टीम इंडिया की लुटिया

Asia Cup 2022: दुनियाभर में विराट कोहली से खतरनाक दूसरा कोई बल्लेबाज़ नहीं है। एशिया कप के पहले तीनों मैचों में कोहली ने रन बनाए। उन्होंने हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अर्धशतक लगाए थे। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उनसे टीम इंडिया को काफी उम्मीद थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Sep 2022 7:05 AM GMT
Asia Cup 2022
X

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: एशिया कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। श्रीलंका के भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। इससे भारत के एशिया कप के फाइनल का सफर लगभग खत्म हो गया है। बड़े-बड़े सितारों से भरी टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। भारत को अपने दिग्गज खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया। चलिए हम आपको बताते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भारत की लुटिया डुबोई..

विराट कोहली:

दुनियाभर में विराट कोहली से खतरनाक दूसरा कोई बल्लेबाज़ नहीं है। एशिया कप के पहले तीनों मैचों में कोहली ने रन बनाए। उन्होंने हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अर्धशतक लगाए थे। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उनसे टीम इंडिया को काफी उम्मीद थी। लेकिन वो शून्य पर ही आउट हो गए। इससे टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी क्रम लड़खड़ा गया। और श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने शुरुआत में पिटाई खाने के बाद मैच में वापसी की।

हार्दिक पंड्या:

टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में वो सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से टीम को जीत दिलाई थी। उस मैच में उन्होंने गेंदबाज़ी में भी तीन विकेट झटके थे। लेकिन उसके बाद सुपर 4 के दोनों मुकाबलों में उन्होंने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया। जिससे टीम इंडिया को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। और अब टीम इंडिया का एशिया कप का सफर यहीं समाप्त सा हो गया है।

ऋषभ पंत:

श्रीलंका के खिलाफ ही नहीं पूरे एशिया कप में सबसे ज्यादा निराश किया वो खिलाड़ी ऋषभ पंत ही है। दिनेश कार्तिक जगह ऋषभ पंत को टीम में लगातार जगह मिली। लेकिन उन्होंने किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पाकिस्तान के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी फैंस को निराश किया। एशिया कप में बल्लेबाज़ी तो दूर उन्होंने विकेटकीपिंग में भी कई मौके गंवा दिए। ऐसे में अब विश्वकप की टीम में उनकी टीम में जगह पर संशय बना हुआ है।

युजवेंद्र चहल:

टीम इंडिया के पास रवि बिश्नोई और आर. अश्विन जैसे शानदार स्पिनर एशिया कप टीम में शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद युजवेंद्र चहल को बार-बार मौका दिया जा रहा है। उनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बेहद आसान काम हो चुका है। क्योंकि उनकी गेंदबाज़ी में अब पहली जैसी वैरायटी बिल्कुल नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में भारत की हार में युजवेंद्र चहल की ख़राब गेंदबाज़ी को भी माना जा रहा है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story