×

Asia Cup 2022 IND vs SL: श्रीलंका ने मैच 6 विकेट से जीता, एशिया कप फाइनल की रेस से लगभग भारत हुआ बाहर

Asia Cup 2022 IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप सुपर फोर का तीसरा मैच दुबई में खेला गया। जिस मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया।

Prashant Dixit
Published on: 6 Sep 2022 6:00 PM GMT (Updated on: 6 Sep 2022 6:08 PM GMT)
Asia Cup 2022 IND vs SL
X

Asia Cup 2022 IND vs SL (image social media)

Click the Play button to listen to article

Asia Cup 2022 IND vs SL: भारत और पड़ोसी देश श्रीलंका के बीच आज दुबई में एशिया कप के सुपर फोर का तीसरा मैच खेला गया है। भारतीय टीम अपना पिछला मैच हार के यह मैच खेल रही थीं। तो वहीं श्रीलंका ने पिछ्ले मैच में जीत दर्ज की थी। आज का यह मैच भारत के लिए करो मरो का मैच है। इस मैच में मिली हार के बाद भारत का लगभग एशिया कप से बाहर होना तय हो गया है। अब फाइनल में भारत को सिर्फ अफ़गानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत ही पहुचा सकती है।

SL ने IND को 6 विकेट से हराया

श्रीलंका - 174 रन, 4 विकेट, 19.5 ओवर

17 - 20 Over - सत्तरह से बीस ओवर के बीच 42 रन बनाकर श्रीलंका ने मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस हार के साथ ही भारत के एशिया कप के फाइनल में पहुचना न मुमकिन हो गया है। राजपक्षे और शनाका के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई। कुल मिलाकर पूरे मैच में भारत की तेज गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए है।

13 - 16 Over - बारह से सोलह ओवर में 34 रन आए। इस दौरान दो महत्वपूर्ण विकेट गिरे। जिसने एक बार फिर से मैच में भारत की वापसी कराई है। कुशल मेंडिस अर्धशतक लगाकर आउट हुए। एक विकेट आर अश्विन ने तो एक विकेट यजुवेंद्र चहल ने झटका है।इस दौरान श्रीलंका की टीम का रन रेट 8.25 का रहा। कुल मिलाकर यह चार ओवर बराबर रहे है।

9 - 12 Over - आठ से बारह ओवर में 24 रन बने और दो महत्वपूर्ण विकेट गिरे जिसने भारत की मैच में वापसी करवाई। यजुवेंद्र चहल ने यह विकेट झटके है। इस दौरान रन रेट 9.50 का रहा है। निशाका अपना अर्धशतक पूरा करके आउट हुए। जबकि अशकंला बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कुल मिलाकर यह चार ओवर भारतीय गेंदबाजों के नाम रहे है।

5 - 8 Over - पांच से आठ ओवर के बीच में श्रीलंका ने 47 रन बनाए है। भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से दवाब में नजर आई। इस दौरान श्रीलंका का रन रेट 8.33 का रहा। कुल मिलाकर यह चार ओवर बल्लेबाजों के नाम रहे है। सलामी बल्लेबाज के बीच 74 रन ही साझेदारी पूरी हो चुकी है।

1 - 4 Over - एक से चार ओवर में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने 27 रन बनाए है। इस दौरान रन रेट 9.19 का है। निशाका और मेंडिस पिच पर मौजूद है। कुल मिलाकर यह चार ओवर श्रीलंकन बल्लेबाजों के नाम रहे उन्होंने बिना विकेट खोए 27 रन बनाए है।

भारत - 173 रन, 8 विकेट, 20 ओवर

16 - 20 Over - सोलह से बीस ओवर के बीच भारत ने जहा 38 रन बनाए तो वहीं श्रीलंका ने चार विकेट चटकाए। आर अश्विन 15 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। भारत के हार्दिक पांड्या 17 रन, दीपक हुड्डा 3 रन, ऋषभ पंत 17 रन और भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोलें वापस पवेलियन लौटे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। यानी की श्रीलंकन टीम के आगे 174 रन का अच्छा लक्ष्य दिया है।

13 - 16 Over - बारह से सोलह ओवर के बीच भारत ने 26 रन बनाए और दो जरूरी विकेट भी गिरे है। पहला विकेट रोहित शर्मा 41 गेंद में 72 रन के रूप में गिरा। तो दूसरा झटका सूर्य कुमार यादव 29 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए है। कुल मिलाकर यह ओवर श्रीलंका के गेंदबाजों के नाम रहे है। इस दौरान भारतीय टीम का रन रेट 8.44 का रहा है। पिच पर हार्दिक और ऋषभ पंत मौजूद है।

9 - 12 Over - नौ से बारह ओवर के बीच भारत के बल्लेबाजों ने 55 रन जोड़े। इस दौरान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 53 रन पूरा किया। जबकि सूर्य कुमार यादव 28 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं भारतीय टीम ने अपने 12 ओवर में दो विकेट खोकर अपने सौ 109 रन पूरे किए है। इस दौरान भारत का नेट रन रेट 9.08 पहुंच गया। यह चार ओवर भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है।

5 - 8 Over - पांच से आठ ओवर के बीच चार ओवर भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहे, उन्होनें इन चार ओवर में बिना विकेट खोए 34 रन बनाए। इस दौरान भारत का रन रेट थोडा उठा और 6.75 पर जा पहुंचा। भारत के लिए रोहित शर्मा 26 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे है। जबकि उनके साथ सूर्य कुमार यादव 8 रन पर नाबाद है। कुछ मिलाकर यह ओवर भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहे।

1- 4 Over - एक से चार ओवर के बीच भारत ने अपने दो प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खोए। भारत को पहला विकेट केएल राहुल 6 रन के रूप में लगा तो दूसरा झटका इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोलें ही आउट हो गए। इस दौरान भारत ने 5.50 के रन रेट से 22 रन बनाए। कुल मिलकर यह चार ओवर श्रीलंकन गेंदबाजों के नाम रहे है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पाथुम निसंका, चरित असालंका, दानुष्का गुणतिलका, भानुका राजपक्षा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसारंगा, महीष तीक्षणा, असिता फर्नांडो और दिलशान मधुशंका।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story