×

India vs Sri Lanka Highlights: टीम इंडिया ने 41 रन से जीता मैच, एशिया कप के फाइनल में भारत की एंट्री

India vs Sri Lanka Highlights: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । भारत ने 214 रन का टारगेट श्री लंका को दिया। श्री लंका 172 पर ऑल आउट हो गई। भारत यह मैच 41 रन से जीत गया।

Yachana Jaiswal
Published on: 12 Sep 2023 8:27 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2023 6:31 PM GMT)

India vs Sri Lanka Asia Cup Super 4 Highlights: भारत ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत लगातर 10 वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के स्पिनर डुनिथ वेलालेज को गेंद से चमकते हुए देखा, जिन्होंने भारतीय टीम का पांच बड़ा विकेट सिर्फ 40 रन देकर भारत को कुल स्कोर 213 पर आउट कर दिया। बीच के ओवरों के दौरान, वेलालेज और चैरिथ असलांका की स्पिन जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए अराजकता पैदा कर दी, जिससे अंततः भारत 49.1 ओवर में आउट हो गया। मेजबान टीम 214 रन के लक्ष्य को चेज करने पहुंची। श्रीलंका को लय बरकरार रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कुलदीप यादव ने 43 रन देकर 4 विकेट लेकर प्रभावशाली पारी खेला, जबकि जसपप्रीत बुमराह 2 विकेट 30 रन देकर के शुरुआती सफलताएं हासिल कीं। जिसने भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया। श्रीलंका की पारी 41.3 ओवर में 172 रन पर समाप्त हो गई। श्रीलंका टीम के लिए, युवा खिलाड़ी डुनिथ वेलालेज ने न केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए डुनिथ वेलालेग नाबाद रहकर 42 रन बनाए। हां देखें लाइव अपडेट..

Live Updates

  • 12 Sep 2023 2:40 PM GMT

    बुमराह के नाम दूसरी सफलता

     सातवां ओवर डालने बुमराह आए, ओवर के चौथे गेंद पर कुशल मेंडीस के विकेट के साथ भारत को दूसरी सफलता मिली। कुशल मेंडिस 16 गेंदो पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव के कैच से भारत को यह सफलता मिली। इस ओवर पर 4 रन आए। श्री लंका 25 के स्कोर पर 2 विकेट के नुकसान पर।

  • 12 Sep 2023 2:16 PM GMT

    भारत को पहली सफलता , बुमराह के नाम

    श्री लंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और करुणारत्ने क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने बुमराह आए, इस ओवर में 7 रन मिले। दूसरा ओवर डालने सिराज आए। इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया। तीसरे ओवर के पहले गेंद पर बुमराह ने निसांका का विकेट लिया। निसांका 7 गेंदो में 6 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने शानदार कैच लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। चौथे ओवर में सिराज के गेंद पर 8 रन मिले। पांचवां ओवर डालने बुमराह आए, इस ओवर पर 6 रन मिले। छठवां ओवर डालने सिराज आए, इस  ओवर पर एक भी रन नहीं मिला।

  • 12 Sep 2023 1:58 PM GMT

    आखिरी 50 वां ओवर

    आखिरी 50 वां ओवर डालने महिश तीक्षणा आए, पहले हग गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए। 

  • 12 Sep 2023 1:46 PM GMT

    बारिश के बाद मैच वापस शुरु, भारत के 200 रन पूरे

    48 वां ओवर डालने महिश तीक्षणा आए, दूसरे गेंद पर 200 रन पूरे। ओवर की समाप्ति छक्के के साथ इस ओवर में 11 रन मिले। भारत 208 पर।  49 वां ओवर डालने मथीशा पथिराना आए,इस ओवर में 4 रन मिले।

  • 12 Sep 2023 12:56 PM GMT

    बारिश से आखिरी ओवरों पर रुका मैच, भारत 47 ओवर में 197/9

    आखिरी ओवर का मैच बारिश के कारण रुक गया है। तेज बारिश होते देखा जा रहा है। भारत ने अपना 9 विकेट गवां दिया है। आखिरी तीन ओवर का मैच खेलना बाकी है।

  • 12 Sep 2023 12:50 PM GMT

    आखिरी के 4 ओवर

    47 वां ओवर डालने असलंका आए,अक्षर पटेल बल्लेबाजी का भार उठाते हुए क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद सिराज बखूबी साथ देते हुए। इस ओवर में तीन रन मिले।

  • 12 Sep 2023 12:37 PM GMT

    भारत का आखिरी बल्लेबाज ग्राउंड पर

    कुलदीप के आउट होने के बाद सोहम्मद सिराज ग्राउंड पर आए। 43 वां ओवर बहुत ही गजब रहा। भारत ने अपना दो विकेट खो दिया। इस ओवर पर सिर्फ विकेट मिले एक भी रन नहीं। 44 वां ओवर डालने महिश तीक्षणा आए, इस ओवर में 4 रन मिले। मोहम्मद सिराज ने ओवर को संभाले रखा। 45 वां ओवर डालने चरिथ असलंका आए, इस ओवर पर एक रन मिले। 46 वां ओवर डालने तीक्षणा की वापसी, इस ओवर में तीन रन आए। 

  • 12 Sep 2023 12:35 PM GMT

    कुलदीप आते ही आउट, एक ओवर में दो सफलता

    42 वें ओवर के दूसरी गेंद पर कुलदाप भी आउट हो गए। बिना खाता खोले आउट हो गए।

  • 12 Sep 2023 12:33 PM GMT

    8वां विकेट डाउन, बुमराह आउट

    43 वें ओवर के दूसरे गेंद पर बुमराह का विकट असलंका के नाम रहा।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story