×

Hockey World Cup IND vs WLS: हॉकी विश्वकप में भारत की शानदार जीत, वेल्स को 4-2 से हराया

Hockey World Cup IND vs WLS: हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया ने अपने तीसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। पूल डी के इस मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए अंतिम मिनट में हरमनप्रीत ने गोल दागकर 4-2 से जीत पक्की की।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 19 Jan 2023 2:30 PM GMT (Updated on: 19 Jan 2023 3:39 PM GMT)
IND vs WLS Hockey Live Score
X

IND vs WLS Hockey Live Score

Hockey World Cup IND vs WLS: हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया ने अपने तीसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। पूल डी के इस मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए अंतिम मिनट में हरमनप्रीत ने गोल दागकर 4-2 से जीत पक्की की। भारत के लिए इस मैच में आकाशदीप सिंह ने दो गोल किए। उनके आलावा शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागा। टीम इंडिया इस जीत के साथ अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए भारत का क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड से सामना होगा।

हार्दिक सिंह चोट के कारण आज नहीं खेलेंगे:

इस निर्णायक मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के अटैकिंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट के कारण वेल्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक सिंह की जगह विवेक सागर प्रसाद खेलेंगे। इस मैच को लेकर मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि 'मौके गंवाने से हमें बचना होगा। वेल्स के खिलाफ हमें भारी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।' पूल डी में भारत व इंग्लैंड के चार-चार अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर इंग्लैंड अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

Live Updates

  • 19 Jan 2023 3:39 PM GMT

    Hockey World Cup IND vs WLS: हॉकी विश्वकप में भारत की शानदार जीत, वेल्स को 4-2 से हराया

    हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया ने अपने तीसरे मैच में शानदार जीत दर्ज की है। पूल डी के इस मैच में भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए अंतिम मिनट में हरमनप्रीत ने गोल दागकर 4-2 से जीत पक्की की। भारत के लिए इस मैच में आकाशदीप सिंह ने दो गोल किए। उनके आलावा शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागा। टीम इंडिया इस जीत के साथ अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए भारत का क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड से सामना होगा। 

  • 19 Jan 2023 3:20 PM GMT

    IND vs WLS Live Score: आकाशदीप ने दागा दूसरा गोल, भारत मैच में 3-2 से आगे

    तीसरे क्वार्टर के खेल में वेल्स की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए दो गोल दागकर मैच में स्कोर २-2 से बराबरी पर किया। लेकिन फिर चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए फिर बढ़त बना ली। आकाशदीप सिंह ने फिर फील्ड गोल किया। इस मैच में ये उनका दूसरा गोल हो गया है। अब इस मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही है।  

  • 19 Jan 2023 3:17 PM GMT

    IND vs WLS Live Score: गैरेथ फर्लांग ने पलटा मैच का पासा, एक मिनट में वेल्स ने कर दिए 2 गोल; मैच का स्कोर 2-2

    तीसरे क्वार्टर के खेल समाप्ति तक भारत ने अपनी बढ़त 2-1 बना रखी है। हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने दो गोल किए थे। टीम इंडिया के लिए शमशेर सिंह के बाद आकाशदीप ने गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के खेल वेल्स की टीम ने एक गोल करके भारत की लीड को कम कर दिया। वेल्स की तरफ से 43वें मिनट में गैरेथ फर्लांग ने गोल किया। इसके एक मिनट में ही ड्रैपर जैकब ने शानदार गोल करके भारत की बराबरी की। 

  • 19 Jan 2023 2:54 PM GMT

    IND vs WLS Live Score: भारत ने किया दूसरा गोल, शमशेर सिंह के बाद आकाशदीप ने दागा गोल

    तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की। टीम इंडिया के लिए शमशेर सिंह के बाद आकाशदीप ने गोल दागा। इसके साथ ही भारत की बढ़त 2-0 हो चुकी है। टीम इंडिया को 32वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसे भारतीय खिलाड़ी गोल में तब्दील नहीं कर पाए।  

  • 19 Jan 2023 2:49 PM GMT

    IND vs WLS Live Score: शमशेर सिंह ने दागा पहला गोल, हॉफ टाइम तक मैच का स्कोर 1-0

    टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में वेल्स पर 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर के खेल के बाद यानी हाफ टाइम तक भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। जिसमें एक को शमशेर सिंह ने गोल में तब्दील कर दिया। जबकि एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल करना का मौका भारत ने गंवा दिया। वेल्स की टीम भी गोल से बचने के हरसंभव प्रयास कर रही हैं।     

  • 19 Jan 2023 2:36 PM GMT

    IND vs WLS Live Score: भारत ने किया पहला गोल, शमशेर सिंह ने 22वें मिनट में दागा गोल

    टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पहला गोल कर दिया। 22वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत की ओर शमशेर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। शमशेर सिंह ने अपने 50वें इंटरनेशनल मैच में पहला गोल किया हैं।  

  • 19 Jan 2023 2:26 PM GMT

    IND vs WLS Hockey Live Score: पहले क्वार्टर में टीम इंडिया को बिना गोल करना पड़ा संतोष, मैच का स्कोर 0-0

    भारतीय टीम लगातार प्रयास के बावजूद इस मैच के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पाई हैं। पहले क्वार्टर के खेल की समाप्ति तक मैच का स्कोर 0-0 है। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया के पास कुछ मौके बने थे जिन्हे वो भुना नहीं पाई। दूसरे क्वार्टर के लिए श्रीजेश को बाहर भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर कृष्णा बहादुर मैदान पर आए हैं। 

  • 19 Jan 2023 2:19 PM GMT

    IND vs WLS Hockey Live Score: भारत-वेल्स के बीच जबरदस्त टक्कर, पहले 10 मिनट में नहीं हुआ कोई गोल

    टीम इंडिया और वेल्स के बीच हॉकी विश्वकप का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने इस मैच में आक्रमक शुरुआत की है। लेकिन इस मैच में पहले दस मिनट में कोई गोल नहीं हो पाया है। टीम इंडिया की आक्रामकता का वेल्स की टीम डटकर सामना कर रही है। अब देखना है कि भारतीय खिलाड़ी अगले कुछ मिनट में कोई गोल कर पाते हैं या नहीं..?  

  • 19 Jan 2023 2:12 PM GMT

    IND vs WLS Hockey Live Score: भारत और वेल्स के बीच मुकाबला शुरू, टीम इंडिया ने की आक्रमक शुरुआत

    टीम इंडिया और वेल्स के बीच हॉकी विश्वकप का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने इस मैच में आक्रमक शुरुआत की है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है:- पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story