×

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

भारत के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 112 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 6 विकेट लिये। इस जीत के बाद श्रंखला 1-1 से बराबर हो गई है।

zafar
Published on: 7 March 2017 9:43 AM GMT
बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर
X

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

बंगलुरु: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 75 रन से जीत लिया है। भारत के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 112 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 6 विकेट लिये। इस जीत के बाद श्रंखला 1-1 से बराबर हो गई है।

इससे पहले भारत ने आज सुबह 4 विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 274 रन पर आउट हो गई थी।

घातक हुए अश्विन

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 22 रन पर लगा। रेनशॉ को शर्मा की गेंद पर साहा ने लपक लिया। रेनशॉ ने 5 रन बनाये।

जल्दी ही दूसरी कामयाबी अश्विन को हाथ लगी। उन्होंने वार्नर को 17 रन के निजी स्कोर पर एलबी डब्ल्यू आउट कर दिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 42 रन था।

तीसरा विकेट एसई मार्श का गिरा। तब तक ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 67 रन तक पहुंचा था। उन्हें यादव ने 9 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका स्मिथ के रूप में लगा। स्मिथको यादव ने 28 रन पर एलबी डब्ल्यू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था महज 74 रन।

मार्श को अश्विन ने 13 रन पर नायर के हाथों कैच आउट करा दिया। उस समय तक ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 101 रन तक ही पहुंचा था।

पांचवें विकेट के रूप में एम मार्श के आउट होने के बाद भारत ने मैच पर पकड़ बना ली।

इसी स्कोर पर वेड भी अश्विन का शिकार हो गये। वेड का कैच साहा ने लपका। वेड खाता भी नहीं खोल सके।

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका स्टार्क के रूप में लगा। स्टार्क को अश्विन ने बोल्ड कर दिया। स्टार्क ने 1 रन बनाया था और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 103 रन।

110 के स्कोर पर ओ कीफ भी पैवेलियन लौट गये। उन्हें जडेजा ने 2 रन पर बोल्ड किया। यह आठवां विकेट था।

इसी स्कोर पर अश्विन ने हैंड्सकॉम्ब को भी साहा के हाथों कैच करा दिया। हैंड्सकॉम्ब ने 24 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया का नवां विकेट गिर चुका था.

ऑस्ट्रेलिया 188 रन का पीछा करते हुए 112 तक पहुंचा। इसी स्कोर पर अश्विन ने लियोन को अपनी ही गेंद पर लपक कर खेल खत्म कर दिया।

हैजलवुड नॉट ऑउट रहे।

अश्विन ने 6 और यादव ने 2 विकेट लिये। शर्मा और जडेजा के खाते में 1-1 विकेट रहा।

188 का लक्ष्य

इससे पहले भारत ने आज सुबह 4 विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 274 रन पर आउट हो गई। भारत का पांचवां विकेट आज सुबह रहाणे के रूप में 238 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्हें 52 रन पर स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू किया।

रहाणे की जगह खेलने आए नायर बिना कोई रन बनाये वापस लौट गये। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड कर दिया।

सातवां विकेट पुजारा के रूप में गिरा। हैजलवुड ने उन्हें मार्श के हाथों कैच आउट करा दिया। उस समय भारत का स्कोर 242 रन था। पुजारा शतक बनाने से चूक गये। उन्होंने 92 रन बनाये।

इसके बाद अश्विन भी 4 रन बना कर 245 के कुल स्कोर पर हैजलवुड की गेंद पर बोल्ड हो गये।

यादव ने 1 रन और इशांत शर्मा ने 6 रन बनाये। यादव को हैजलवुड की गेंद पर मार्श ने कैच आउट किया, तो इशांत को कीफ ने मार्श के हाथों लपकवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैजलवुड ने 6 विकेट लिये। कीफ और स्टार्क ने 2-2 विकेट बांट लिये।

भारत ने दूसरी पारी में 274 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को 188 रनों का लक्ष्य दिया था।

अंतिम स्कोर

भारत-189 और 274 रन

ऑस्ट्रेलिया-276 और 112 रन

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

बंगलुरु टेस्ट: भारतीय स्पिन के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, श्रंखला 1-1 से बराबर

(फोटो साभार:ईएसपीएन)

zafar

zafar

Next Story