×

Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन की खूबसूरत गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Oct 2022 7:15 AM GMT
Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia
X

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia (Image: Social Media)

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल पिछले मैच में ईशान किशन के शतक से चूकते ही ईशान के फैंस इमोशनल सपोर्ट दिखाने लगे। जिनमें ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति भी शामिल हैं। लेकिन अदिति की पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बता दे ईशान किशन के शतक से चूकने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने उन्हें सपोर्ट किया है। दरअसल अदिति ने ईशान की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने स्टोरी कर ईशान को बधाई दी और Well done IK कहा।


अदिति का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दे अदिति हुंडिया और ईशान किशन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


दरअसल दो साल पहले ईशान किशन के जन्मदिन पर उनकी फोटोज वायरल हो गईं थी, साथ ही जब आईपीएल मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को 15 करोड़ से ज्यादा का खरीदा गया था। तब भी अदिति ने इस पर भी 'प्राउड एंड हैप्पी' कमेंट किया था।


बता दे अदिति क्लोदिंग ब्रैंड 'लेबल अदिति हुंडिया' की फाउंडर होने के साथ ही मिस इंडिया फाइनलिस्ट 2017 और मिस सुपरनेशनल 2018 भी रह चुकी हैं। वहीं वह मिस इंडिया राजस्थान टाइटल को 2017 में अपने नाम कर चुकी हैं।

साल 2016 में एलीट मिस राजस्थान में अदिति ने मिस ब्यूटीफुल आइज और मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब जीता था। बता दे अदिति का जन्म जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था।


अदिति की स्कूली पढ़ाई इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसके बाद अदिति ने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। बता दे अदिति दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर दे सकती हैं। दरअसल दोनों (ईशान और अदिति) को एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर देखा जा सकता है।


इसके अलावा वहीं, अदिति हुंडिया ने आईपीएल 2019 के फाइनल के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल उनको मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए फाइनल के दौरान चीयर करते देखा गया था। तभी से लेकर आज तक फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story