×

रॉबिन उथप्‍पा के घर नन्हे मेहमान ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्‍पा दूसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी शीतल ने बेटी को जन्म दिया हैं। उथप्पा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 14 July 2022 3:43 PM GMT (Updated on: 14 July 2022 3:46 PM GMT)
रॉबिन उथप्‍पा के घर नन्हे मेहमान ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
X

रॉबिन उथप्‍पा अपनी बेटी और परिवार के साथ (Image Credit: Social Media)

भारत के जाने-माने क्रिकेटर रॉबिन उथप्‍पा के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। उथप्पा दूसरी बार पिता बन गये हैं, उनकी पत्नी शीतल रॉबिन ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया हैं। उथप्पा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर साझा की हैं, इस तस्वीर में नवजात बच्ची के साथ उथप्पा, उनकी पत्नी और उनका बेटा भी साथ में दिख रहा हैं। उथप्पा ने यह पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हम हमारे जीवन में हमारी नन्ही पारी का तहे दिल से स्वागत करते हैं। मिलिए मेरी बेटी ट्रिनिटी थिया उथप्पा से। हम बेहद अच्‍छा महसूस कर रहे हैं कि इस दुनिया में आने के लिए आपने हमें माता-पिता के रूप में चुना। हमें अपना अभिभावक और भाई चुनने के लिए शुक्रिया।"


दो बार करनी पड़ी थी शादी

उथप्पा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल से शादी की थी। दोनों 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उथप्पा क्रिश्चियन और शीतल हिन्दू है, जिस कारण से शुरुआत में दोनों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दोनों के परिवार वाले रिश्ते को अपनाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, लेकिन बाद में मनाने के बाद वह मान गए। फिर इस जोड़े ने दो बार शादी की, पहली शादी ईसाई धर्म के अनुसार की गयी फिर एक हफ्ते बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की गई। उथप्पा की पत्नी शीतल एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। अक्टूबर 2017 में उथप्पा और शीतल पहली बार माता-पिता बने थे।

रॉबिन उथप्‍पा का करियर

उथप्पा ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्टीय डेब्यू किया था। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2015 में जिम्बाब्वे दौरा पर खेला था। उथप्पा ने भारत के लिए 13 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें एक अर्धशतक की मदद से 249 रन बनाए हैं। वहीं वह 46 वनडे मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक के साथ 934 रन बनाए हैं। उथप्पा भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हो लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखते हैं।

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story