×

Shikhar Dhawan Records: शानदार परफॉर्मेंस के बदौलत धवन के नाम हैं कई खिताब

Shikhar Dhawan Records: टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने क्रिकेट के दुनिया में अपना बड़ा नाम कमाया है। धवन कई बार टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Sep 2022 10:51 AM GMT
Shikhar Dhawan Match Records
X

Shikhar Dhawan Records (Image: Social Media)

Shikhar Dhawan Records: टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने क्रिकेट के दुनिया में अपना बड़ा नाम कमाया है। धवन कई बार टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। कई बार टीम इंडिया की लड़खड़ाती पारी को धवन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर संभाला है और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। तो आइए नजर डालते हैं शिखर धवन के टेस्ट, ODI और T20 रिकॉर्ड्स:

धवन के टेस्ट रिकॉर्ड

टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने टेस्ट मैच करियर की शुरुआत साल 2013 में गाले इंटरनेशनल स्टेडियम से की थी। धवन को काफी लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में जगह मिली थी और धवन ने इस मौके का खूब फायदा भी उठाया। दरअसल धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 गेंद खेलकर 187 रनों की शानदार पारी से अपने टेस्ट करियर का आगाज की। इस 187 रनों की पारी में धवन ने 33 चौके आए 2 छक्के लगाएं थें। बता दे शिखर धवन अब तक 34 मैच खेले हैं जिनमें 2315 रन बना चुके हैं। इस दौरान धवन की स्ट्राइक रेट 66.95 रही है। टेस्ट मैच में शिखर धवन ने 7 शतक भी लगा चुके हैं।


धवन के ODI रिकॉर्ड्स

शिखर धवन ने अपने ODI यानी वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। धवन ने अब तक 158 वन डे मैच खेले हैं। जिनमें शिखर ने 6,647 रन बनाए हैं। वन डे में शिखर के नाम अबतक 17 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज है। इस दौरान धवन का स्ट्राइक रेट 45.84 रहा है।

धवन का T20 रिकॉर्ड्स

शिखर धवन ने अपने टी20 करियर की शुरुआत जून 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ की थी। धवन ने 66 टी20 मैच में खेले हैं। इन 66 मैच की पारी में धवन अब तक 1759 रन बना चुके हैं। बता दे इस दौरान धवन का स्ट्राइक रेट 126.36 रहा है।


धवन का IPL रिकॉर्ड्स

धवन ने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में की। अब तक शिखर धवन ने आईपीएल में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शिखर धवन ने आईपीएल में 206 मैच खेले हैं जिनमें 6244 रन बनाए हैं। इनमें 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान धवन का स्ट्राइक 126.35 रहा है।

शिखर धवन के नाम है ये रिकॉर्ड्स

शिखर धवन ने अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाज के रूप में सबसे बड़ा शतक ( 174 गेंदों पर 187 रन) लगाया है।

शिखर धवन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 2 गोल्डन बैट पाने वाले खिलाड़ी (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) हैं।

धवन ने 100 वें वनडे के बाद 4309 रन बनाए हैं। धवन ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं और विश्व में दूसरे।

टेस्ट मैच में पहले दिन के लंच से पहले शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ही हैं।

सबसे तेज 4000, 5000 ODI रन तक पहुंचने वाले भारतीय ओपनर शिखर धवन हैं।

अपने 100 वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज शिखर धवन हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story