TRENDING TAGS :
Cricketers Diwali Celebration: 3 क्रिकेटर जो पत्नी संग मनाएंगे अपनी पहली दिवाली
Cricketers Diwali Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं इस बीच Diwali का भी त्योहार है।
Indian Cricketers, Cricketer First Diwali with Wife, Sports, Cricket, Cricketer Diwali Celebration
Cricketers Diwali Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं इस बीच Diwali का भी त्योहार है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स भी हर त्योहार को खूब धूमधाम से मनाते है। ऐसे में कुछ भारतीय क्रिकेटर्स अपनी पत्नी के साथ इस त्योहार को पहली बार सेलिब्रेट करेंगे।
3 क्रिकेटर जो अपनी पत्नी संग मनाएंगे अपनी पहली दिवाली (Top 3 Cricketers Diwali Celebration):
चेतन सकारिया और मेघना जामबूचा
भारतीय क्रिकेटर टीम के खिलाड़ी चेतन सकारिया ने इसी साल 14 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा से शादी रचाई है। बता दें कि इस भारतीय क्रिकेटर ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी और अब उन्होंने कुछ महीने पहले शादी भी की है। ऐसे में चेतन सकारिया और मेघना की ये साथ में पहली दिवाली होगी। दोनों पहली बार एक साथ दीवाली के दिए जलाएंगे। मेघना जामबूचा अक्सर अपने पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि, वेंकटेश ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति रघुनाथन से 2 जून 2024 को शादी की थी। ऐसे में वेंकटेश और श्रुति रघुनाथन की साथ में ये पहली दिवाली। दोनों पहली बार एक साथ दीवाली का त्योहार मनाएंगे। दरअसल वेंकटेश अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते रहते हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा थे।
प्रियांक पांचाल और कालना
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने भी इस साल ही मार्च 2024 में शादी की थी। बता दें कि, प्रियंका ने गुजरात क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट कालना शुक्ला से धूमधाम से शादी रचाई थी। प्रियांक और कालना की साथ में ये पहली दीवाली है, जिसे ये जोड़ा एक साथ सेलिब्रेट करेगा।