×

Year Ender 2022: इस साल इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों का चला जादू, खूब बटोरी सुर्खियां

Year Ender 2022: साल 2022 भारतीय टीम के लिए भले ही अच्छा ना रहा हो लेकिन ये क्रिकेटर्स इस साल सुर्खियों में छाए रहें। इन खिलाड़ियों के पार्टनर्स की भी खूब चर्चा हुई।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Dec 2022 11:26 AM GMT
Famous Indian cricket partner
X

Most Popular Cricketers Wife (Image: Social Media)

Popular Indian Cricketers Wife: साल 2022 भारतीय टीम के लिए भले ही अच्छा ना रहा हो लेकिन ये क्रिकेटर्स इस साल सुर्खियों में छाए रहें। भारतीय क्रिकेटर्स की तरह ही इन खिलाड़ियों के पार्टनर्स की भी खूब चर्चा हुई। अनुष्का शर्मा से लेकर रिवाबा जडेजा और नताशा तक खूब सुर्खियां बटोरीं।। ये सभी इस साल लाइमलाइट बटोर ले गईं। गूगल पर भी फैंस ने इन सभी को सबसे ज्यादा सर्च किया। तो आइए जानते हैं साल 2022 में किस खिलाड़ी की पार्टनर ने खूब बटोरी सुर्खियां:

साल भर सोशल मीडिया पर छाई रहीं इन भारतीय खिलाड़ी की पत्नियां

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। अनुष्का को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। फिर चाहें वो उनकी अपकमिंग क्रिकेट बेस्ड फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी की भूमिका के लिए ट्रेंड रहें हो या फिर विराट के साथ और विराट के लिए पोस्ट की गई पिक्चर्स और पोस्ट हो। अनुष्का शर्मा के चर्चे इस साल खूब रहें।

रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja)

हाल ही में MLA बनी भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा ने खूब सुर्खियां बटोरी। मैकेनिकल इंजीनियर की स्टूडेंट रही रिवाबा ने जड्डू से शादी की। अब हाल ही में गुजरात के जामनगर से बीजेपी सीट से रिकॉर्ड जीत के साथ रिवाबा ने एक नई पारी शुरू की है। रीवाबा इस साल खूब चर्चें में भी रहीं।

नताशा (Natasha)

भारत के बेस्ट ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ट्रेंड होते रहते हैं। हार्दिक की तरह ही उनकी वाइफ नताशा भी सुर्खियों में रहती हैं। इन साल नताशा के लुक्स और फोटोज काफी वायरल हुए और फैंस ने खूब पसंद किया। हार्दिक के साथ ही उनका फोटोज भी लोगों ने खूब लाइक्स, कमेंट्स और शेयर किया।

धनश्री वर्मा (Dhanshri Verma)

इस साल भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता काफी (चर्चे ) में रहा। दरअसल धनश्री का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ जिसके मुताबिक लोगों को लगा कि यूजी और धनश्री के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि बाद में दोनों ने साथ में पिक पोस्ट शेयर कर इस गलतफहमी से पर्दा उठाया। लेकिन धनश्री का ये पोस्ट काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरा। इस पोस्ट के अलावा धनश्री का नेहा कक्कड़ के साथ सॉन्ग मैने पायल है छनकाई काफी ट्रेंड में रहा। धनश्री अक्सर अपने डांस विडियोज के लिए काफी फैंस के बीच पॉपुलर हैं।

देवीशा शेट्टी (Devisha Shetty)

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। सूर्या के बेहतरीन बल्लेबाजी के चर्चे खूब होते रहते हैं। भले ही इस साल टीम इंडिया का परफॉर्मेंस खराब रहा हो लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल काफी शानदार घटा है। सूर्या अक्सर किसी भी बड़े मैच से पहले अपनी पत्नी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आएं। इतना ही नहीं सूर्या ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय भी अपनी पत्नी को दिया। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं। देविशा और सूर्या की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story