×

Indian Hockey Team In Olympics: ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारत के नाम, 6 बार जीता लगातार, यहां देखें लिस्ट

Indian Hockey Team In Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कुल आठ स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कास्य पदक जीत चुकी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 27 July 2021 8:16 AM GMT
Indian Hockey Team
X

भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Indian Hockey Team In Olympics: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का जलवा छाया हुआ है। टोक्यो ओलंपिक के पांचवे दिन भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी और दूसरी जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल की उम्मीद को भी बढ़ा दिया है। इस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम क्या पहले भी ओलंपिक में भी अपना कमाल देखा पाई है या नहीं, चलिए जानते है...

भारतीय हॉकी टीम 1928 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ में शामिल हुआ और गैर यूरोपीय सदस्य की टीम में अपनी जगह बनाई। इसी साल भारतीय हॉकी टीम ने अपना पहला ओलंपिक मैच (Indian Hockey Team Ka Pahla Olympics) खेला और उसमें स्वर्ण पदक जीता। वहीं भारतीय हॉकी मेंस टीम लगा 1980 तक स्वर्ण पदक हासिल करती रही। 1928 से लेकर 1956 तक ओलंपिक में भारतीय टीम लगातार स्वर्ण पदक जीती। वहीं 1960 में रोम ओलंपिक में सिल्वर हासिल की। 1964 में टोक्यो में हुए ओलंपिक में भारतीय टीम फिर गोल्ड पर अपना नाम दर्ज किया, लेकिन 1968 और 1972 में भारतीय हॉकी टीम के हाथ कास्य पदक लगा। वहीं 1980 में टीम ने फिर कमबैक किया और गोल्ड पर अपना नामम दर्ज किया।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कितने पदक जीत चुकी है?

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में (Indian Hockey Team Olympics Mein Kitne Medals Jeet Chuki Hai) कुल आठ स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कास्य पदक जीत चुकी है। आपको बता दें कि ओलंपिक में सभी देशों से अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला देश भारत ही है। भारतीय हॉकी टीम ने साल 1928 से 1956 तक लगातार छह बार स्वर्ण पदक जीता है।

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का रिकॉर्ड (Indian Hockey Team Records In Olympics)

स्वर्ण पदक - 1928 एम्स्टर्डम

स्वर्ण पदक - 1932 लॉस एंजिल्स

स्वर्ण पदक - 1936 बर्लिन

स्वर्ण पदक - 1948 लंदन

स्वर्ण पदक - 1952 हेलसिंकी

स्वर्ण पदक - 1956 मेलबर्न

रजत पदक - 1960 रोम

कांस्य पदक -1968 मेक्सिको सिटी

स्वर्ण पदक - 1964 टोक्यो

कांस्य पदक - 1972

स्वर्ण पदक - 1980 मास्को

भारतीय हॉकी टीम का पहला कप्तान कौन था? (Indian Hockey Team Ka Pahla Captain Kaun Tha)

भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान जयपाल सिंह मुंडा (Indian Hockey Team 1st Captain- Jaipal Singh Munda) थे। भारतीय हॉकी टीम की कप्तान के तौर पर कुल 17 मैच खेला, जिसमें 16 मैच जीते और एक मैच ड्रॉ रहा। 1928 के ओलंपिक में जयपाल को ही भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

1936 की भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम (Famous Hockey Player Name)

1. ध्यान चंद (Dhyan Chand)- 1928 एम्सटर्डम के ओलंपिक में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम उभर के सामने आया। उस खिलाड़ी का नाम था- ध्यानचंद (Dhyan Chand)। ध्यान चंद में टूर्नामेंट में कुल 14 गोल किए थे। यहीं वजह है कि आज भी लोग के जुबां पर इनका नाम सुनने को मिलता है। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 3-0 से भारतीय टीम को जीत हासिल कराई और भारत को पहला गोल्ड मेल्ड दिलाया।

2. बलबीर सिंह सीनियर (Balbir Singh Sr.)- भारतीय हॉकी टीम में टॉप 2 पर बलबीर सिंह सीनियर का नाम आता है। उन्होंने साल 1948, 1952 और 1956 के ओलंपिक में भारत को लगातार तीन बार गोल्ड मेडल दिलवाया।

3. लेस्ली क्लॉडियस (Leslie Claudius)- भारतीय हॉकी टीम के टॉप लिस्ट के तीसरे पायदान पर लेस्ली क्लॉडियस का नाम आता है। उन्होंने साल 1948, 1952 और 1956 के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने अहम योगदान दिया था।

4. उधम सिंह (Udham Singh)- भारतीय हॉकी टीम के इस खिलाड़ी को टीम का स्तम्भ के रूप में जाना जाता है। उधम सिंह ने ओलंपिक में भारत को तीन गोल्ड ओर सिल्वर मैडल दिलवाया है।

5. मोहम्मद शाहिद (Mohammed Shahid)- भारतीय हॉकी टीम के टॉप लिस्ट के पांचवें पायदान पर मोहम्मद शाहिद का नाम शामिल है। उन्हें ड्रिबलिंग कौशल क्षमता के तौर पर पहचाना जाता है। 1980 के ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाने में उनकी अहम भूमिका थी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story