×

Hockey World Cup 2023: भारत इस दिन करेगा अपने अभियान की शुरुआत, जानें कहाँ देख सकते हैं लाइव मैच

Hockey World Cup 2023: भारत लगातार दूसरे साल ओलंपिक के बाद हॉकी की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है। हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से भारत के उड़ीसा राज्य में रही है।

Prashant Dixit
Published on: 12 Jan 2023 6:14 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2023 6:14 AM GMT)
Indian Team Hockey World Cup 2023
X

Indian Team Hockey World Cup 2023 (Social Media)

Hockey World Cup 2023: भारत लगातार दूसरे साल ओलंपिक के बाद हॉकी की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है। हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से भारत के उड़ीसा राज्य में रही है। जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। विश्व कप के मुक़ाबलों का आयोजन भारतीय राज्य ओडिशा के नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (राउरकेला) और भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में किया जाएगा। इस विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह ही करेंगे।

पाकिस्तान नही कर पाया क्वालीफ़ाई

भारत लगातार दूसरे साल हॉकी की विश्व कप की मेज़बानी कर रहा है। भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को स्पेन के ख़िलाफ़ मुकाबले से करेंगी और अपने अंतिम लीग मैच में भारत 19 जनवरी को वेल्स से भिड़ेगी। जबकि प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला 29 जनवरी को ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें 8 बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम, सिर्फ़ एक बार ही विश्व कप का ख़िताब हासिल कर पाने में क़ामयाब रही है। तो वहीं पुरुष हॉकी विश्व कप में चार ख़िताब के साथ सबसे सफल टीम पाकिस्तान, 2023 टूर्नामेंट के लिए क्वालीफ़ाई नहीं कर सकी है।

हॉकी विश्व कप 2023 के सभी ग्रुप

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ ग्रुप डी में रखी गई है। जबकि साल 2018 के संस्करण की चैंपियन बेल्जियम को पूल बी में रखा गया है।

ग्रुप A - ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ़्रांस, दक्षिण अफ़्रीका

ग्रुप B - बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, जापान

ग्रुप C - नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, मलेशिया, चिली

ग्रुप D - भारत, इंग्लैंड, स्पेन, वेल्स

ग्रुप चरण के बाद अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फ़ाइनल में क्वालीफ़ाई कर लेंगी। प्रत्येक ग्रुप से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर मुक़ाबलों में भिड़ेंगी।

विश्व कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

पहला मैच - 13 जनवरी को भारत बनाम स्पेन मैच राउरकेला में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

दूसरा मैच - 15 जनवरी को इंग्लैंड बनाम भारत मैच राउरकेला में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

तीसरा मैच - 19 जनवरी को भारत बनाम वेल्स मैच भुवनेश्वर में शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम

डिफ़ेंडर - जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस

मिडफ़ील्डर - मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह

फ़ॉरवर्ड - मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह

गोलकीपर - कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

वैकल्पिक खिलाड़ी - राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

हेड कोच - ग्राहम रीड

हॉकी विश्व कप 2023 का सीधा प्रसारण

भारत में हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फ़र्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर किया जाएगा। सभी यूज़र्स को अपने संबंधित डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ चैनलों की सदस्यता लेनी होगी। जबकि पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर निशुल्क होगी। इसके लिए यूज़र्स को मैच देखने के लिए ओटीटी सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story