×

हॉकी वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच ग्राहम रीड ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Hockey World Cup 2023: ओडिशा में खेले गए हॉकी विश्वकप में बेल्जियम को हराकर जर्मनी ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस बार हॉकी के इस बड़े टूर्नामेंट में कई उलटफेर देखने को मिले। एक बार फिर भारतीय टीम खिताब जीतने में नाकाम रही।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Jan 2023 1:10 PM GMT
Hockey World Cup 2023
X

Hockey World Cup 2023

Hockey World Cup 2023: ओडिशा में खेले गए हॉकी विश्वकप में बेल्जियम को हराकर जर्मनी ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस बार हॉकी के इस बड़े टूर्नामेंट में कई उलटफेर देखने को मिले। एक बार फिर भारतीय टीम खिताब जीतने में नाकाम रही। टीम इंडिया घरेलू मैदान का बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा पाई। इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मेजबान भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी। भारत को क्रॉसओवर मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। अब टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कोच के साथ दो अन्य सहयोगियों ने भी दिया इस्तीफा:

बता दें सोमवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया। उनके साथ दो अन्य सहयोगियों ने भी अपना त्यागपत्र हॉकी इंडिया को भेज दिया। उनका इस्तीफा हॉकी इंडिया की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है। अब जल्द ही टीम इंडिया को नए कोच की तलाश होगी। कोच रीड के साथ विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। तीनों अगले महीने नोटिस पीरियड में रहेंगे।

तीन साल पहले संभाली थी टीम की कमान:

गौरतलब है कि ग्राहम रीड ने तीन साल पहले अप्रैल 2019 में टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। पहले उन्हें हॉकी इंडिया ने अगस्त 2020 तक नियुक्त किया था। लेकिन इसके बाद उनके कार्यकाल की अवधि बढ़ा दी गई। बता दें रीड के कोच बनने के बाद भारत ने टोक्यो 2020 में कांस्य पदक, 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक के साथ-साथ 2021/22 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीजन में तीसरा स्थान हासिल करने का हिस्सा रही है।

भारत का वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन:

टीम इंडिया इस बार घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन टीम अपने ख़राब प्रदर्शन के चलते क्वार्टर फाइनल तक का भी सफर तय नहीं कर पाई। जिसके चलते ग्राहम रीड पर भी कई सवाल उठ रहे थे। टीम के खराब खेल के बाद ग्राहम रीड ने भारतीय हॉकी टीम के हेट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story