×

टीम इंडिया के इस क्रिकेटर को दोस्त ने लगा दिया 44 लाख का चूना!, जानिए पूरा माजरा

Umesh Yadav News: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी के बाद इस खिलाड़ी के फैंस भी हैरान रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पेसर उमेश यादव की, जिनके साथ उनके पूर्व मैनेजर ने ही धोखाधड़ी की।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Jan 2023 12:55 PM GMT
Umesh Yadav News
X

Umesh Yadav News

Umesh Yadav News: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी के बाद इस खिलाड़ी के फैंस भी हैरान रह गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पेसर उमेश यादव की, जिनके साथ उनके पूर्व मैनेजर ने ही धोखाधड़ी की। इसको लेकर उमेश यादव ने पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमेश यादव के पूर्व मैनेजर ने करीब 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उमेश यादव की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

दोस्त ने ही कर दी 44 लाख की धोखाधड़ी:

बता दें कोराड़ी पुलिस स्टेशन में शनिवार को उमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने अपने पूर्व मैनेजर पर 44 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। उमेश यादव की शिकायत के मुताबिक प्रॉपटी खरीदने के लिए उनके पूर्व मैनेजर ने उनके पैसे का इस्तेमाल किया और अनुरोध के बावजूद राशि वापस करने या संपत्ति उमेश यादव के नाम पर ट्रांसफर करने में विफल रहा। जब भारतीय क्रिकेटर ने अपने पैसे वापस मांगे तो शैलेश ठाकरे फरार हो गया। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

2014-2015 का है मामला:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला कई वर्षों पुराना है। उमेश यादव ने 2014-2015 के करीब में कुछ दुकानें खरीदने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने पूर्व मैनेजर पर विश्वास जताकर एक पीओए तैयार किया था। उसकी राशि भी यादव ने अपने बैंक अकाउंट से ट्रांसफर कर दी थी। लेकिन उसके बाद उमेश यादव ने उस संपत्ति के बारे में पता किया तो वो उनके पूर्व मैनजेर के नाम मिली। बता दें उमेश यादव और उनके पूर्व मैनेजर के बीच गहरी दोस्ती थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह:

बता दें टीम इंडिया के इस धाकड़ गेंदबाज़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया है। वनडे और टी-20 क्रिकेट में अभी उनको टीम में जगह नहीं मिल रही है। अपनी स्पीड से वो बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को परेशान कर चुके हैं। उनके पास स्पीड के साथ स्विंग भी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story