×

रियो में जीत की उम्‍मीद लेकर आज फिर मैदान में उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी

By
Published on: 9 Aug 2016 3:55 AM GMT
रियो में जीत की उम्‍मीद लेकर आज फिर मैदान में उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी
X

रियो डी जेनेरियो: रियो ओलंपिक में सोमवार का दिन भी भारत के लिए निराशा से भरा रहा। शूटर अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग जहां मेडल पर निशाना लगाने से चूक गए। पुरुषों की हॉकी टीम भी अंतिम क्षणों में जर्मनी से हार गई। जबकि, महिलाओं की हॉकी टीम को ब्रिटेन से मुकाबले में शर्मनाक हार मिली है।

मंगलवार का दिन रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए कैसा रहेगा इस पर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है, फिलहाल आज फिर पदक की उम्मीद मेें भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इन भारतीय खिलाड़ियों पर आज सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

भारतीय समयानुसार

तीरंदाजी

अतानु दास (राउंड आॅफ 64)

समय— शाम 5:30 बजे

हॉकी

भारतीय पुरुष टीम बनाम अर्जेंटीना

समय— शाम 7.30 बजे

रोइंग

दत्तू बबन भोकानल (सिंगल्स स्कल्स)

समय— शाम 5:00 बजे

निशानेबाजी

हिना सिद्धू (25 मीटर पिस्टल)

समय— शाम 5:30 बजे

मुक्केबाजी

विकास कृष्णन (75 किग्रा)

समय— रात 2:30 बजे

Next Story