×

T20 World Cup 2022: विश्वकप 2007 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे ये 2 खिलाड़ी, इस बार भी टीम का हिस्सा

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम ने पहला टी20 विश्वकप 2007 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इस बार 2022 टीम में दो ऐसे खिलाड़ी भी शामिल है, जो 2007 की विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा थें।

Prashant Dixit
Published on: 3 Oct 2022 11:17 AM GMT
T20 World Cup 2007 Winning Team
X

T20 World Cup 2007 Winning Team (Social Media)

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम ने पहला टी20 विश्वकप 2007 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब से भारत यह खिताब नही जीत सका, यह टी20 विश्व कप का पहला संस्करण भी था। इस बार टी20 विश्वकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर ने होना है। इस बार भारतीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ी भी शामिल है, जो 2007 की विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा थें। आज की इस रिपोर्ट में जानेगें उन दोनों खिलाडियों के बारें में जो 15 साल बाद एक साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनें है।

इस सलामी बल्लेबाज को जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम के मौजूद कप्तान रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में खेलते थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आतिशी अर्धशतक लगाया था। इसके बाद से ही रोहित शर्मा भारत के लिए हर टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रहे हैं। रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी करने के लिए फेमस हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच भी जिताएं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के 33 मैचों में अब तक 847 रन बनाए हैं।

इस दिग्गज विकेटकीपर को जगह

दिनेश कार्तिक ने आइपीएल 2022 में कमाल का खेल दिखाया था। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला और वह सेलेक्टर्स की उम्मीदों पर भी खरे उतरे हैं। वह साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे और इस बार भी उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है। दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए जब जरूरत पड़ी तब फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट के 54 मैचों में 609 रन बनाए हैं।

टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story