×

Indian Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच का बड़ा फैसला, जानकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Indian Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 6 Aug 2021 2:45 PM GMT (Updated on: 6 Aug 2021 3:32 PM GMT)
indian womens hockey team coach sjoerd marijne resigns
X
महिला खिलाड़ियों के साथ मुख्य कोच शोर्ड मारिन (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Indian Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक खेलों में ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी अंतिम जिम्मेदारी थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 47 वर्षीय कोच शोर्ड मारिन के नेतृत्व में ओलंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।भारतीय महिला हॉकी टीम के चौथे स्थान पर आने का श्रेय उनके प्रशिक्षण को दिया जा रहा है।

जानिए कौन होगा कोच

भारतीय टीम ब्रिटेन से मुकाबले में 4-3 से हार गई। इस मैच के बाद मारिन ने इस्तीफा देने का एलान कर दिया। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ यह मेरा अंतिम मैच था। मेरा आगे का कोई प्लान नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जिम्मेदारी अब जानेका (शोपमैन) की है।

मेडल से बड़ी जीत: मारिन

कोच शोजोर्ड मारिन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बहुत कुछ सिखाया है। उनकी मेहनत का परिणाम है कि भारत की बेटियों ने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को धूल चटा दी। कास्य पदक के मैच में हारने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हमने पदक नहीं जीता, लेकिन हमे लगता है किकुछ बड़ा जीता है। हमने भारत के लोगों को एक गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही लाखों लड़कियों को प्रेरणा दी है कि जब आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो सपने सच हो सकते हैं।

करीब डेढ़ साल घर नहीं गए कोच मारिन

मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का साल 2017 में कोच बनाया गया था। इसके बाद उनको पुरुष टीम का कोच नियुक्त कर दिया गया, लेकिन साल 2018 में उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बनाया गया। नीदरलैंड के पूर्व खिलाड़ी मारिन कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते बीते 16 महीने से अपने घर नहीं गए हैं। बताया जा रहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story