×

स्मृति मंधाना चुनी गईं साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, 2018 के बाद दूसरी बार हासिल किया यह सम्मान

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी द्वारा 2018 के बाद दूसरी बार 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गयीं।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Rajat Verma
Published on: 24 Jan 2022 11:05 AM GMT
स्मृति मंधाना चुनी गईं साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, 2018 के बाद दूसरी बार हासिल किया यह सम्मान
X

स्मृति मंधाना 

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी (ICC) ने साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के रूप में चुना है। साल 2021 के आईसीसी पुरस्कारों में पुरस्कृत स्मृति मंधाना एकलौती भारतीय खिलाड़ी है। स्मृति मंधाना को साल 2021 में उनके अद्वितीय खेल प्रदर्शन के चलते इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

स्मृति मंधाना ने साल 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेले गए 22 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 38.86 की लाजवाब औसत से 855 रन बनाए हैं। साल 2021 भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद ही खराब साबित हुआ लेकिन इसके विपरीत भी स्मृति मंधाना का फॉर्म बरकरार रहा है उनके बल्ले ने जमकर रन उगले।

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का आईसीसी पुरस्कार हासिल किया है। इससे पूर्व स्मृति मंधाना ने साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का आईसीसी अवार्ड अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट टीम के अतिरिक्त भारतीय पुरुष टीम का कोई भी खिलाड़ी साल 2021 आईसीसी पुरस्कार में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहा।

स्मृति मंधाना के अबतक के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की बात करें तो यह काफी बेहतरीन रहा है। स्मृति मंधाना ने 2014 के बाद से खेले गए अपने कुल 4 टेस्ट मैचों में 46.4 की औसत से 325 रन बनाए हैं। इसी के साथ ही 2013 के बाद से खेले गए कुल 62 वन-डे मैचों में 41.7 की औसत से 2377 रन बनाए हैं और 2013 के बाद से खेले गए कुल 84 वन-डे मैचों में 25.9 की औसत से कुल 1971 रन बनाए हैं। इन आंकड़ों से यह ज़ाहिर होता है कि स्मृति मंधाना ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए साल दर साल टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है।

आईसीसी की ओर से साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के पुरस्कार की शुरुआत 2006 में की गई थी। इस पुरस्कार का नाम इंग्लैंड की पूर्व महिला टेस्ट क्रिकेटर राचेल हेयो-फ्लिंट के नाम पर रखा गया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story