×

आ गया नन्हा पहलवान: बबीता फोगाट के घर खुशखबरी, ट्वीट पर दिया खबर

2014 में कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जितने वाली बबीता फोगाट ने 2018 दिसंबर में विवेक सुहाग के साथ सात फेरे लिए थे। 2020 नवंबर को इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की बात की जानकारी दी थी।

Shraddha Khare
Published on: 11 Jan 2021 1:42 PM GMT
आ गया नन्हा पहलवान: बबीता फोगाट के घर खुशखबरी, ट्वीट पर दिया खबर
X

नई दिल्ली : भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। बबीता ने अपने पति विवेक के साथ ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि हमारे बेटे से मिलिए। बबीता ने इस ट्वीट के साथ लिखा " सपने पर यकीन कीजिए सपने सच होते हैं हमारे भी हुए हैं ये नीले कपड़े में देखिए। "

2018 दिसंबर में विवेक सुहाग के साथ की थी शादी

2014 में कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जितने वाली बबीता फोगाट ने 2018 दिसंबर में विवेक सुहाग के साथ सात फेरे लिए थे। 2020 नवंबर को इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की बात की जानकारी दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बबीता फोगाट के पति विवेक सुहाग भी एक पहलवान है दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई थी।

आज ही के दिन विराट कोहली भी पिता बने

बबीता ने उस दौरान 2014 में कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्णपदक जीता था। इन्होंने इस गेम में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। देश के लिए गोल्ड मैडल जीता था। आपको बता दें कि बबीता फोगाट पर फिल्म दंगल भी बन चुकी है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। दिलचस्प बात यह है कि आज ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी पिता बने हैं।



अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया

विराट ने इस बात की खुशखबरी ट्वीट कर कहा है कि " हम दोनों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार करते हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला।

Vivek-babita

ये भी पढ़ें : अस्पताल में भर्ती हैं राखी की मां, फुट फुटकर रोईं एक्ट्रेस, भाई ने बताया ये है बीमारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story