×

महिला एशिया कप फाइनल: श्रीलंका को हराकर भारत ने रचा इतिहास, सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्ज़ा

INDW vs SLW FINAL: भारतीय महिला टीम ने शनिवार को खेले गए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप पर सातवीं बार कब्जा जमाया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 15 Oct 2022 10:08 AM GMT
INDW vs SLW FINAL
X

INDW vs SLW FINAL

INDW vs SLW FINAL: भारतीय महिला टीम ने शनिवार को खेले गए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप पर सातवीं बार कब्जा जमाया। शनिवार को बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बुरी तरह से मात दी। भारत की इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम का पहली बार एशिया कप का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक:

श्रीलंका ने भारत के सामने इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 66 रनों का टारगेट रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर नौवें ओवर में यह लक्ष्य हासिल किया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा का विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला। स्मृति मंधाना ने इस फाइनल मुकाबले में 25 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, इसमें भारत ने सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है।

श्रीलंका की पारी का लेखा-जोखा:

एशिया कप एक इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाज़ों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। श्रीलंका की टीम एक-एक रन के लिए तरस गई। 20 ओवर के खेल में सिर्फ 65 रन ही अपने स्कोर बोर्ड पर लगा पाए। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने बहुत ही उम्दा स्पेल डाला। उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 5 रन देकर 3 श्रीलंका बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रेणुका सिंह के अलावा इस मैच में गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को रन बनाने के लिए तरसा दिया।

इस मैच में श्रीलंका की कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए उनके फैसले को गलत साबित कर दिखाया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने छह ओवर के अंदर ही 16 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। इस मैच में श्रीलंका की सिर्फ दो बल्लेबाज़ ही दहाई के स्कोर तक पहुंच पाई।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story