×

IPL RPS vs SRH : पुणे की जीत के नायक बने जायंट धोनी

Rishi
Published on: 22 April 2017 10:37 AM GMT
IPL RPS vs SRH :  पुणे की जीत के नायक बने जायंट धोनी
X

पुणे: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-10) 24वां मुकाबला शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पुणे 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धौनी ने मैच में वापसी करते हुए 61 रनों की पारी खेली। धोनी ने 31 गेंद पर 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से ये पारी खेली और चौके से टीम को जीत दिलाई। धौनी पूरी तरह से पुराने रंग में दिखे और छक्के से अपना पचासा पूरा किया। इसके अलावा मनोज तिवारी 8 गेंद पर 17 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

आगे की स्लाइड में पुणे का स्कोरबोर्ड ...

पुणे का स्कोरबोर्ड

-पुणे ने 121 रनों पर बेन स्टोक्स के रूप में चौथा विकेट गंवाया था।

-स्टोक्स 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।

-इसके बाद धौनी और मनोज ने मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।

-आखिरी दो ओवर में पुणे को 30 रनों की जरूरत थी, धौनी ने भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर में 19 रन जड़ डाले।

-पुणे ने 98 रनों पर तीसरा विकेट गंवाया था।

-सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 59 रन बनाकर रनआउट हुए।

-इससे पहले 87 रनों पर पुणे ने दूसरा विकेट गंवाया था।

-कप्तान स्टीव स्मिथ 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

-पुणे को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा।

-राहुल त्रिपाठी और स्मिथ तेजी से रन बनाए।

-10 ओवर तक पुणे ने एक विकेट पर 83 रन बना लिए थे।

-राहुल फिफ्टी जड़ चुके हैं, 32 गेंद पर उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए।

-पुणे ने अपना पहला विकेट 15 रनों पर गंवाया।

-अजिंक्य रहाणे ने सात गेंद पर दो रन बनाए, और बिपुल शर्मा की गेंद पर सिद्धार्थ कौल को कैच थमाकर आउट हुए।

-त्रिपाठी जब 17 रन पर खेल रहे थे तो मोहम्मद सिराज की गेंद पर बिपुल शर्मा ने उनका एक कैच टपकाया।

-अगली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने साबित कर दिया कि हैदराबाद को ये कैच टपकाना काफी महंगा पड़ सकता है।

-इसके बाद स्मिथ और राहुल ने पारी को संभाला।

-स्मिथ 21 गेंद पर 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए।

आगे की स्लाइड में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बोर्ड ...

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर बोर्ड

-पुणे के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है।

-मोएसिस हेनरिक्स 55 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

-इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर 43 रनों की पारी खेली।

-हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाए।

-दीपक हुड्डा 10 गेंद पर 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 129 रनों पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया था।

-कप्तान डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर जयदेव उनाद्कट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

-इससे पहले 84 रनों पर हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवाया था।

-केन विलियमसन 14 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।डेनियल क्रिस्टियन ने विलियमसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

-इससे पहले स्टोक्स की गेंद पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जीवनदान दिया था।

-हैदराबाद को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था। धवन 9वें ओवर की पहली गेंद पर इमरान ताहिर का शिकार बने थे।

-धवन 29 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

-सनराइजर्स हैदराबाद ने पुणे के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है।

-मोएसिस हेनरिक्स 55 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

-इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर 43 रनों की पारी खेली।

-हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाए।

-दीपक हुड्डा 10 गेंद पर 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

-129 रनों पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया था।

-कप्तान डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर जयदेव उनाद्कट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

-इससे पहले 84 रनों पर हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवाया था।

-केन विलियमसन 14 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।

-डेनियल क्रिस्टियन ने विलियमसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

-इससे पहले स्टोक्स की गेंद पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने जीवनदान दिया था।

-हैदराबाद को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था।

-धवन 9वें ओवर की पहली गेंद पर इमरान ताहिर का शिकार बने थे।

-धवन 29 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

आगे...

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियम्सन, एम. हेनरिक्स, दीपक हुडा, नमन ओझा, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल

राइजिंग पुणे सुपरजायंट: स्टीव​ स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, आर त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, डेनियल किश्चियन, मनोज तिवारी, वॉशिंगटन सुंदर, एस ठाकुर, जयदेव उनादकट, इमरान ताहिर

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story