×

IPL 2022: आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, विदेशी खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

IPL 2022: इस साल के आईपीएल सीजन का दर्शकों को बेहद ही बेसब्री से इंतेज़ार है। इस बार भारत समेत कुछ विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल डेब्यू होने जा रहा है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 24 March 2022 5:22 AM GMT
IPL 2022: आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, विदेशी खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल
X

आईपीएल (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

IPL 2022: आईपीएल 2022 के आगाज़ में अब महज दो दिन शेष (IPL 2022 Start Date) बचे हैं। आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच वानखेड़े मैदान (Wankhede Cricket Stadium Mumbai) में खेले जा रहे मुकाबले में होगी।

इस साल के आईपीएल सीजन का दर्शकों को बेहद ही बेसब्री से इंतेज़ार है। इसके कई कारण है, जिसमें सबसे पहला कारण तो यह है कि इस साल 2 सीजन के बाद आईपीएल भारत में आयोजित हो रहा है। वहीं दूसरा कारण है लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के रूप में दो नई टीमों का आईपीएल से जुड़ना। इसी के साथ दर्शक एक और बात को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं और वह है भारत समेत कुछ विदेशी खिलाड़ियों का इस साल अपना आईपीएल डेब्यू करना।

आईपीएल 2022 में अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनके कारनामों के बारे में आपने बेशक पहले से सुन रखा होगा।

आईपीएल 2022 में अपना लीग डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्न हैं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1. राजवर्धन हंगरगेकर

युवा प्रतिभावान भारतीय खिलाड़ी राजवर्धन हंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (मेक) की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू कर्ज नज़र आएंगे। राजवर्धन ने इस वर्ष आयोजित हुई अंडर 19 विश्व टीम का हिस्सा रहते हुए अपने हरफनमौला प्रदर्शन से भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2. यश धुल

इस वर्ष आयोजित हुए अंडर 19 विश्व कप में यश धुल (Yash Dhull) को भारतीय टीम की कमान संभालने का जिम्मा दिया गया था। यश धुल ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को पांचवी बात अंडर 19 विश्व कप जीतने में अहम किरदार निभाया। यश इस वर्ष दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू करते नज़र आएंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3. रोवमन पॉवेल

ताबड़तोड़ वेस्टइंडिजी ऑलराउंडर खिलाड़ी रोवमन पॉवेल (Rovman Powell) काफी समय से क्रिकेट खेलने के बावजूद इस वर्ष अपना आईपीएल डेब्यू करने जा रहे हैं। रोवमन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम से जोड़ा है। यकीनन इस साल बेहतरीन फॉर्म में होने के चलते रोवमन पॉवेल गेंद और बल्ले दोनों से करिश्मा दिखा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4. डेवाल्ड ब्रेविस

दक्षिण अफ्रीकी युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) अपने अनोखे शॉट्स और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। अजीबो-गरीब शॉट्स खेलने के चलते डेवाल्ड ब्रेविस को जूनियर एबी डिविलियर्स भी कहा जाता है। डेवाल्ड ब्रेविस इस साल के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से लीग पदार्पण करते नज़र आएंगे।

इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त और भी कई खिलाड़ी हैं जो इस वर्ष के आईपीएल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों सहित सभी का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story