×

IPL 2022 MS Dhoni: धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड, बतौर कप्तान कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने विश्व के दूसरे खिलाड़ी

IPL 2022 MS Dhoni: धोनी टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6,000 रन बनने वाले कप्तान बन गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली है। इस लिस्ट की खास बात यह हैं, कि पहले तीन स्थानों पर भारतीय खिलाड़ी ही है।

Prashant Dixit
Report Prashant DixitPublished By Rakesh Mishra
Published on: 9 May 2022 6:17 AM GMT
IPL 2022 MS Dhoni
X

IPL 2022 MS Dhoni (image-social media) 

IPL 2022 MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कल रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला हुआ। जिस मैच में दिल्ली की टीम को चेन्नई के हाथों आईपीएल के इस सीजन सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में टीम के कप्तान एमएस धोनी ने 8 गेंद में 21 रन की पारी खेली। जिस से उन्होंने आईपीएल में एक और रिकार्ड अपने नाम कर दिया। धोनी टी 20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6,000 रन बनने वाले कप्तान बन गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली है। इस लिस्ट की खास बात यह हैं, कि पहले तीन स्थानों पर भारतीय खिलाड़ी ही है।

महेंद्र सिंह धोनी का नाम रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 8 बॉल में 21 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो गगन चुंबी छक्के लगाए, धोनी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 262 का रहा। धोनी के धमाल के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स में 208 के स्कोर तक पहुंच पाई। इस पारी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान टी-20 में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वह अब इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद नंबर-2 पर आते हैं। इस लिस्ट में टॉप तीन कप्तान भारतीय खिलाड़ी ही है। चार साल इंटरनेशनल-लीग मैच के कप्तान की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

विराट कोहली 6451 रन

एमएस धोनी 6013 रन

रोहित शर्मा 4764 रन

एरोन फिंच 4603 रन

आईपीएल में धोनी के नाम रन

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो वह 5 हज़ार रन पूरे करने से सिर्फ 91 रन दूर हैं, आईपीएल में धोनी ने 231 मैच में 4,909 रन हो गए हैं, इस दौरान उन्होंने 226 छक्के भी जड़े हैं। आईपीएल में एमएस धोनी ने कुल 236 मैच में 4,909 रन 39.27 की औसत से बनाए है।

CSK vs DC मैच का नतीजा

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की 110 रन की साझेदारी की मदद से 6 विकेट पर 208 रन बनाए। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई मोइन अली ने 3 विकेट चटकाएं। मैच को सीएसके ने 91 रन के विशाल अंतर से जीत लिया।

धोनी की कप्तानी में चार बार फाइनल जीता

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की करिश्माई कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार बार आईपीएल का यह खिताब जीत कर अपने नाम किया है। जबकि टीम ने 9 बार फाइनल में जगह बनाई है। धोनी गेंदबाजी में बहुत ही शानदार तरीके से बदलाव करते और DRS लेने में भी उनकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। विकेट के पीछे से वह समय-समय पर गेंदबाजों को निर्देश देते रहते हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story