×

IPL 2022 कब शुरू होगा, डेट और शेड्यूल का हुआ खुलासा, चेक Details

IPL 2022: आइए जानते है कि आईपीएल 2022 कब शुरू होगा, आईपीएल कहां होगा और आईपीएल का शेड्यूल क्या होगा?

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 24 Nov 2021 1:55 AM GMT
IPL 2022
X

IPL 2022 (File Photo- Social Media)

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल 2022) के डेट और शेड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आईपीएल का 15वां सीजन अप्रैल (IPL 2022 date start) में शुरू होगा। जैसा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि आईपीएल 2022 भारत में (IPL 2022 date in india) खेला जाएगा। आइए जानते है कि आईपीएल 2022 कब शुरू होगा (IPL 2022 kab shuru hoga date), भारत में आईपीएल कहां होगा (IPL 2022 kaha hoga) और आईपीएल का शेड्यूल (ipl 2022 schedule) क्या होगा

आईपीएल 2022 में 10 टीमें मुकाबले में हिस्सा लेंगी। आगामी सीजन में अहमदाबाद (ahmedabad ipl team) और लखनऊ (lucknow ipl team) की दो नई टीमें मैदान में उतरेंगी। जानकारी के अनुसार, पूरे सीजन को 60 दिनों में कवर किया जाएगा और फाइनल (ipl 2022 final date) जून की शुरुआत में खेला जाएगा।

IPL 2022 कब होगा (IPL 2022 Kab Hoga)

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL 2022) का 15 वां सीजन 2 अप्रैल 2022 में शुरू होगा।

आईपीएल 2022 वेन्यू (IPL 2022 venues)

क्रिकबज के अनुसार, बोर्ड ने अभी तक फिक्स्चर को फाइनल नहीं किया है, लेकिन सभी फ्रेंचाइजी समेत शेयरहोल्डर्स को बता दिया गया है कि आईपीएल 2022 अप्रैल में चेन्नई में शुरू होने की संभावना है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईपीएल 2022 का फाइनल (ipl 2022 final) 4 या 5 जून को खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 विवरण (IPL 2022 Details)

  • आईपीएल 2022 चेन्नई में 2 अप्रैल से शुरू (ipl 2022 date) हो रहा है।
  • आईपीएल 2022 लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के साथ 10 टीमों की लीग होगी।
  • 60 खेलों का मुकाबला - लीग के 15वें संस्करण में 10 टीमें और 74 मैच होंगे।
  • प्रत्येक टीम के पास 14 लीग खेल होंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने समारोह में कहा था, "मुझे पता है कि आप सभी सीएसके को चेपॉक स्टेडियम (chepauk stadium) में खेलते हुए देखना चाहते हैं और आप इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल वो पल बहुत दूर नहीं है। आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और दो नई टीमों के शामिल होने से यह पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होगा।"

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story